पंजाब ( नितिन ) : जालंधर से दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरगोबिंद नगर में एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पैसे के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह के रूप में हुई है जो कि फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। वहीं आरोपियों की पहचान बेटे सुखपाल सिंह और बहू रूही के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुखपाल सिंह ने पिता की मर्जी के खिलाफ रूही से शादी की थी जिस कारण उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में ही किराय के मकान में रहने लगा था। वह दुबई भी गया था पर कुछ समय पहले वापिस आ गया था। अब उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण वह पिता दलजीत सिंह से पैसे मांगता था पर उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस कारण उनका विवाद हो गया और बेटे-बहू ने मिलकर तेजधार हथियार से पिता के सिर पर वार कर दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।






