मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव मे नामांकन के बाद वीणा मानवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद मिली जमानत

On: July 14, 2026 4:50 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में राजधानी पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाली सोशल एक्टिविस्ट व जनशक्ति जनता दल यानी जेजेडी की प्रत्याशी वीणा मानवी उर्फ वीणा मांडवी के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसकी जानकारी उनके चुनावी हलफनामे से सामने आई है, जो उन्होंने नामांकन के दौरान दाखिल किया। इन तीनों मामलों में अभी तक किसी न्यायालय ने आरोप तय नहीं किए हैं और न ही उन्हें किसी मामले में दोषी ठहराया गया है। हलफनामे में बताया गया है कि राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग थाना में पिछले वर्ष वीणा मानवी के खिलाफ बीएनएस की धारा 315(2), आईटी एक्ट की धारा 66 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(त) और 3(1) के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस केस में उन पर आपराधिक धमकी, साइबर अपराध, जाति आधारित अपमान, डराने-धमकाने और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

वीणा मानवी के खिलाफ दूसरा मामला फतुहा थाने में दर्ज है। इसमें बीएनएस की धारा 191(2), 329(3), 76, 115(2), 324, 303(2), 352, 351(2) और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में उन पर झूठे सबूत पेश करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, धमकी देने और एससी-एसटी समुदाय की महिला की मर्यादा भंग करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। यह मामला भी पिछले वर्ष ही दर्ज हुआ था। हलफनामे में बताया गया है कि कंकड़बाग थाने में वर्ष 2016 में आईपीसी की धारा 406, 420 और 120ठ के तहत भी केस दर्ज हुआ था। इस मामले में उन पर धोखाधड़ी का आरोप है। इसी मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वीणा मानवी ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा सीट से दल-परिवार से बेदखल हो चुके राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े लाल व राज्य के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के फौरन बाद पटना पुलिस की एक टीम समाहरणालय पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर चली गई। बताया गया कि यह कार्रवाई कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है। पुलिस ने मामले को लेकर डिटेल्ड जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

वहीं, जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने वीणा मानवी की गिरफ्तारी को चुनावी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवार के खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि नामांकन वाले दिन ही गिरफ्तारी वारंट क्यों जारी किया गया। तेजप्रताप ने कहा कि उनकी पार्टी इस पूरे मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी। जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी ने कहा कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि किस वजह से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पूरी जानकारी दिए बिना हिरासत में लिया गया। जेजेडी ने आरोप लगाया कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है।

सोशल एक्टिविस्ट वीणा मानवी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। इस बार वह जेजेडी के टिकट पर बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रही हैं। नामांकन के साथ उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की है। गिरफ्तारी और उसके बाद मिली जमानत के कारण उनका नाम चुनावी चर्चा के केंद्र में आ गया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 के कांड संख्या 837/2009 में कोर्ट से जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। नामांकन के बाद गिरफ्तारी और फिर न्यायालय से जमानत मिलने की घटना ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जमानत मिलने के बाद वीणा मानवी किस तरह चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाती हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी तीन प्रोजेक्ट की देंगे सौगात पंजाब पर भी फोकस 6000 वर्ग मीटर का जर्मन हैंगर पांडाल तैयार

अमृतसर की विधायक जीवनजोत कौर ने 11 के.वी. के नए बिजली उत्पादन के फीडर का किया उद्घाटन, कहा ईस्ट मोहन नगर, गोकल का बाग, सुदर्शन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: आखिर भाजपा ने क्यों बदला अपना प्रत्याशी? अभिषेक सिन्हा के पिता ने खोला बड़ा  राज, नए प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने सम्राट व नीतीश से लिया आशिर्वाद 

वैशाली में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जगदीश राय एनकाउंटर में जख्मी, पैर में लगी दो गोली, पुलिस वाहन पर की थी फायरिंग

अमृतसर के तरन तारन में दिखा लुटेरों का तांडव नौरंगाबाद गांव में गन पॉइंट पर मां बेटी को बंधक बनाया 20 लाख के गहने और बुलेट लेकर फरार हुए बदमाश

गोल्डन टेंपल के बाहर दो सगी बहनें लड़ी वीडियो वायरल, माथा टेकने से पहले दोनों में हुई बहस एक ने दूसरे को थप्पड़ मारा फिर मौके से भाग गई

Leave a Comment