मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

वैशाली में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जगदीश राय एनकाउंटर में जख्मी, पैर में लगी दो गोली, पुलिस वाहन पर की थी फायरिंग

On: July 13, 2026 11:30 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में बीते रविवार यानी 12 जुलाई को हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ सोमवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जगदीश राय को गोली लगी, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। जगदीश राय को दो गोली लगी है। पुलिस वाहन पर भी फायरिंग की गई। दो गोली पुलिस वाहन पर लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मुख्य आरोपी जगदीश राय बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पूर्वी आम के बगीचे में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस चारों ओर से बगीचे को घेर लिया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में जगदीश राय जख्मी हो गया। इस घटना में शामिल बाकी अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, रजासन गांव में जमीन और रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बीते रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जगदीश राय ने अपने पिता मुरली राय के साथ मिलकर अपने ही चाचा मुनारीक राय और चचेरे भाई सेना के जवान जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा और एसडीपीओ सुबोध कुमार के निर्देश पर बिदुपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी के दौरान रजासन के पास आरोपी को घेर लिया।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख जगदीश राय ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा और एसडीपीओ सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जख्मी आरोपी जगदीश राय का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या सहित कई संगीन मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर इस दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा का कहना है कि पुलिस वालों पर गोली चली है। हालांकि, किसी पुलिस वालों को गोली नहीं लगी है। पुलिस वहान पर दो गोली लगी है। जख्मी जगदीश राय की स्थिति सामान्य है। अभी डॉक्टर साहब से बात हुई है। दोनों पैर के घुटने के पास गोली लगी और बाहर निकल गई है। बिदुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस आरोपी को पकड़ने गई इसी दौरान फायरिंग हुई है, दो गोली पुलिस वाहन में लगी हुई है। अभी हम घटनास्थल के निरीक्षण के लिए निकल रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: आखिर भाजपा ने क्यों बदला अपना प्रत्याशी? अभिषेक सिन्हा के पिता ने खोला बड़ा  राज, नए प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने सम्राट व नीतीश से लिया आशिर्वाद 

अमृतसर के तरन तारन में दिखा लुटेरों का तांडव नौरंगाबाद गांव में गन पॉइंट पर मां बेटी को बंधक बनाया 20 लाख के गहने और बुलेट लेकर फरार हुए बदमाश

गोल्डन टेंपल के बाहर दो सगी बहनें लड़ी वीडियो वायरल, माथा टेकने से पहले दोनों में हुई बहस एक ने दूसरे को थप्पड़ मारा फिर मौके से भाग गई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 15 अगस्त के बाद बिहार के जिलों का करेंगे दौरा, जहां विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

अमृतसर में घर के बाहर युवक की हत्या का मामला सामने आया, कहासुनी के बाद पांच गोलियां मारी जमीन पर पड़ा तड़पता रहा, इकलौता था बेटा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: बिहार के उपचुनाव में भाजपा का अचानक यू-टर्न! अभिषेक बंटी को बिठाकर भारी फजीहत से बच गई भाजपा, अब नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी दंगल में उतारा

Leave a Comment