मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के 2 जिलों में तेज बारिश 9 जिलों में अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना,कल से मानसून कमजोर पड़ेगा उमस बढ़ सकती है

On: July 12, 2026 9:35 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में सुबह से तेज बारिश हो रही है वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटे बारिश और गरज चमक की संभावना है सुबह 9:00 बजे तक पट्टी सुलतानपुर लोधी,तरन तारन,खजूर साहब मैं बिजली गिरने तथा मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं आपको बता दें मोगा,फिरोजपुर, शाहकोट, पट्टी सुलतानपुर लोधी, तरन तारन,खड़ूर साहिब, नकोदर,फगवाड़ा, जालंधर,कपूरथला, होशियारपुर बाबा बकाला,बटाला, दसुआ मुकेरिया, गुरदासपुर पठानकोट और धारकला में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यही नहीं इसके अलावा तीन जिलों पठानकोट होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है हालांकि 13 से 17 जुलाई तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन अलग-अलग स्थान पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है वहीं अब कल 13 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ सकता है। जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ेगी 1 से 11 जुलाई के दौरान पंजाब में कुल 52.8 मिली मीटर बारिश हुई जो सामान्य 49.6 मिली मीटर के मुकाबले 6% अधिक है।

फाजिल्का सबसे गर्म शहर जबकि अमृतसर सबसे ठंडा शहर बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जबकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान फाजिल्का में रिकॉर्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम 21.5 डिग्री अमृतसर में रिकॉर्ड किया गया है।

भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर डेंजर स्तर से नीचे है आपको बता दें 11 जुलाई को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1574.92 फीट और पोंग बांध का जलस्तर 1320.80 फीट दर्ज किया गया दोनों बांधों का जलस्तर फिलहाल उनके अधिकतम डेंजर स्तर से नीचे है। भाखड़ा बांध का अधिकतम जलस्तर 1680 फीट और पोंग बांध का 1390 फिट माना जाता है।

14458 मेगावाट रही बिजली की मांग आपको बता दें पंजाब में इस समय बिजली की मांग 14458 मेगावाट है राज्य को 9308 मेगावाट बिजली मिलने का शेड्यूल था लेकिन 9500 मेगावाट बिजली ली जा रही है यानी तय मात्रा से 152 मेगावाट अधिक वहीं पंजाब के बिजली घरों से 4992 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड दर्ज की गई है

पंजाब में मानसून ने जुलाई के पहले 11 दिनों में 23 जिलों में से 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई जबकि आठ जिलों में सामान्य के आसपास बारिश दर्ज की गई वहीं चार जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। सबसे अधिक बारिश मोगा में सामान्य से 185% ज्यादा दर्ज की गई जबकि होशियारपुर में सबसे कम 88% की कमी रही यही भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार राज्य में 1 से 11 जुलाई के बीच सबसे अधिक बारिश पठानकोट में 142.5 मिलीमीटर दर्ज की गई जो सामान्य से 49% अधिक है इसके अलावा फरीदकोट में 103.7 मिलीमीटर यानी 120% अधिक वही लुधियाना में 100 मिलीमीटर 85% अधिक इसके अलावा गुरदासपुर में 95.9 मिमी 25% अधिक पटियाला में 83.5 मिलीमीटर 38% अधिक मोगा में 77.8 मिलीमीटर 185% अधिक तथा फिरोजपुर में 49.4 मिली मीटर 74% अधिक बारिश रिकार्ड की गई।दूसरी ओर होशियारपुर में केवल 8.9 मिली मीटर बारिश हुई जो सामान्य से 88% कम है मुक्तसर में 6 मिमी 83% कम नवांशहर में 58 मिली मीटर 45% कम रूपनगर में 43.6 मिली मीटर 53% कम मानसा में 16मिमी 36% कम 14.5 मिमी 28% कम बारिश दर्ज की गई।

मानसून कमजोर होने के तीन मुख्य कारण

मानसूनी ट्रक का पहाड़ों की तरफ खिसकना दूसरा प्रशांत महासागर में अल नीनो का प्रभाव तीसरा उत्तर पश्चिम से आने वाली सुखी हवाएं यह तीन मुख्य कारण हैं जो मानसून कमजोर होने की वजह बताये जा रहे हैं।

चंडीगढ़ में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 46 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई 1 जून से अब तक शहर में 206.6 मिली मीटर मौसमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 14.7% कम है अगले 5 दिनों तक चंडीगढ़ में आसमान में बादल छाए रहने गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

केंद्रीय जेल अमृतसर में प्रोजेक्ट उड़ान किया गया शुरू राज्यपाल कटारिया ने महिला बंधियों के पुनर्वास के लिए कौशल विकास केंद्र का किया उद्घाटन

अमृतसर के तरन तारन मे पकड़ी गई 55 करोड़ की हीरोइन,बीएसएफ और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, ड्रोन से गिराई गई 10 किलो नशे की खेप

लुधियाना बॉयफ्रेंड ने किया नाबालिक गर्लफ्रेंड को किडनैप बहन को रोते हुए वीडियो भेजो बोली मुझे ले जाओ इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी अब जाकर अपराह्न पर खत्म

अमृतसर में ऑटो ई रिक्शा चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शहर में निकाला विशाल रोज मार्च न्यूनतम किराया ₹20 करने की मांग

अमृतसर में घर के बाहर युवक की हत्या का मामला सामने आया, कहासुनी के बाद पांच गोलियां मारी जमीन पर पड़ा तड़पता रहा, इकलौता था बेटा

पंजाब में 48 करोड़ की हीरोइन पकड़ी अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क होने के. मामले मे दो को किया गिरफ्तार पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवाई जा रही थी खेप,अमृतसर कमिश्नररेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए किया खुलासा

Leave a Comment