मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में ऑटो ई रिक्शा चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शहर में निकाला विशाल रोज मार्च न्यूनतम किराया ₹20 करने की मांग

On: July 12, 2026 11:41 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर में ऑटो और ई रिक्शा चालक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे चालकों ने गत दिवस बढ़ती महंगाई और किराया दरों को लेकर विशाल रोष मार्च भी निकाला था। जिसके बाद श्री गुरु रामदास ऑटो यूनियन ने न्यूनतम किराया ₹10 से बढ़कर ₹20 करने की मांग की है।

पंजाब राज्य ऑटो यूनियन के अध्यक्ष तीरथ सिंह कोहली ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण ₹10 से किराए में गुजारा करना मुश्किल हो गया है इसी वजह से यूनियन ने न्यूनतम किराया ₹20 निर्धारित करने का फैसला किया है। उन्होंने यात्रियों से ₹20 से कम किराया देने का दबाव न बनाने की अपील की और सभी चालकों को भी ₹20 से कम किराया न लेने के निर्देश दिए।

प्रमुख मार्गों पर सेवाएं रही बंद

यूनियन ने चेतावनी दी है की हड़ताल के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा सेवाएं पूरी तरह बंद रही इनमें अटारी रोड अजनाला रोड मजीठा रोड और चबबाल रोड शामिल है। यूनियन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई चालक संगठन के फैसले के विपरीत वाहन चलाता है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।

शहर में बीते शनिवार को निकाला गया था विशाल रोष मार्च

शनिवार को निकाला गया रोष मार्च इंडिया गेट से शुरू हुआ और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी पुतलीघर चौक, वाल्मीकि चौक, रेलवे स्टेशन अशोक चौक, भंडारी पुल, घास मंडी चौक, हुसैनपुरा चौक, बस स्टैंड और तंदूरा वाला चौक से होते हुए जहाजगढ़ स्थित पांच पीर पार्किंग के पास समाप्त हुआ।

डिप्टी कमिश्नर को सौंप चुके हैं ज्ञापन आपको बता दें यूनियन नेताओं ने बताया कि वह अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं उन्होंने स्वीकार किया है की हड़ताल के कारण आम लोगों को असुविधा होगी हालांकि चालकों की रोजी-रोटी और बढ़ती महंगाई को देखते हुए उन्होंने जनता से एक दिन का सहयोग और आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

केंद्रीय जेल अमृतसर में प्रोजेक्ट उड़ान किया गया शुरू राज्यपाल कटारिया ने महिला बंधियों के पुनर्वास के लिए कौशल विकास केंद्र का किया उद्घाटन

अमृतसर के तरन तारन मे पकड़ी गई 55 करोड़ की हीरोइन,बीएसएफ और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, ड्रोन से गिराई गई 10 किलो नशे की खेप

लुधियाना बॉयफ्रेंड ने किया नाबालिक गर्लफ्रेंड को किडनैप बहन को रोते हुए वीडियो भेजो बोली मुझे ले जाओ इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी अब जाकर अपराह्न पर खत्म

पंजाब के 2 जिलों में तेज बारिश 9 जिलों में अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना,कल से मानसून कमजोर पड़ेगा उमस बढ़ सकती है

अमृतसर में घर के बाहर युवक की हत्या का मामला सामने आया, कहासुनी के बाद पांच गोलियां मारी जमीन पर पड़ा तड़पता रहा, इकलौता था बेटा

पंजाब में 48 करोड़ की हीरोइन पकड़ी अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क होने के. मामले मे दो को किया गिरफ्तार पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवाई जा रही थी खेप,अमृतसर कमिश्नररेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए किया खुलासा

Leave a Comment