मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब मे शादीशुदा प्रेमिका को लेकर होटल पहुंचा प्रेमी, फिर कर दिया बड़ा कांड!

On: October 10, 2026 12:38 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब के तपामंडी में बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर स्थित थाना तपामंडी के ठीक सामने मिलन होटल में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जसवीर कौर (31), पत्नी मंगा सिंह, निवासी बाजीगर बस्ती, तपामंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगा सिंह के बयान के आधार पर बदरा निवासी अमनदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसवीर कौर और अमनदीप सिंह होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से कथित अवैध संबंध थे। होटल में कमरा लेने के कुछ समय बाद अमनदीप सिंह होटल मालिक से कुछ देर में वापस आने की बात कहकर वहां से चला गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा, तो होटल मालिक ने कमरे की जांच की। इस दौरान अंदर जसवीर कौर की खून से लथपथ लाश मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान होने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलने पर डीएसपी तपामंडी जसकरण सिंह बराड़, थाना प्रभारी अमरीक सिंह ग्रेवाल और चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी अमनदीप सिंह की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

होटलों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग

घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुए कुछ लोगों ने कहा कि बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित होटलों में समय-समय पर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि होटलों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि होटलों में नियमित जांच से आपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। इस मामले में डीएसपी तपामंडी जसकरण सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मामला कथित अवैध संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment