लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ हर पार्कों में लगाया जा रहा है. देश की जनता प्रधानमंत्री का जिस तरीके से साथ दे रही है आने वाले समय में ग्रीन भारत क्लीन भारत के नाम से जाना जाएगा.
एक पेड़ मां के नाम मुहिम को चलते हुए श्री राम पार्क श्री राम इन्कलेव सेक्टर d1 एल डी ए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत कॉलोनी निवासी तथा विद्यावती द्वितीय के लोकप्रिय पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी के प्रेरणा से वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वृक्षारोपण संपन्न होने के बाद कॉलोनी वासियों ने यह प्रण भी लिया कि जितना जरूरी पेड़ लगाना है उससे ज्यादा जरूरी पेड़ की रक्षा करना है. केवल पेड़ लगाकर छोड़ देना यह ठीक नहीं है पेड़ हमारे जीवन की एक अहम भूमिका निभाते हैं. सही समय पर पेड़ को खाद और पानी देना हमारी ड्यूटी है। यही पेड़ आगे चलकर हमें और हमारे बच्चों को छाया और फल, फूल देने का काम करते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ विक्रमाजीत तिवारी, उपाध्यक्ष सुधीर वाधवा, कोषाध्यक्ष कौशिक बनर्जी, आलोक शुक्ला, पी. के. भट्टाचार्य, डी. के. शर्मा, रवि कांत निगम, सुशील जैन, आर. सी. माथुर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ती उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी ने वृक्षारोपण के महत्व का संदेश दिया तथा पार्क के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया। विद्यावती द्वितीय वार्ड में आने वाले सभी पार्कों का सौंदर्य करण करना हमारी प्राथमिकता है. जिससे कि बच्चों को खेलने की एक जगह मिल सके.










