मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत वडाला जोहल, तलवंडी डोगरा, वडाली डोगरा एवं अड्डा टांगरा में लोगों की समस्याएं सुनीं

On: July 11, 2026 1:20 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव वडाला जोहल, तलवंडी डोगरा, वडाली डोगरा तथा अड्डा टांगरा में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रमों के दौरान लोगों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की अपनी सरकार है, जो लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए स्वयं उनके बीच पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से जो वादे किए थे, उन्हें लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्रांति के माध्यम से सरकारी विद्यालयों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के कारण पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के विकास का उल्लेख करते हुए सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र उनके लिए अपने परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जितना विकास कार्य हुआ है, उतना पिछले कई दशकों में भी नहीं हो पाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे तथा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

लोक निर्माण मंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी प्रत्येक जायज मांग एवं समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा पंजाब सरकार जनकल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: बिहार के उपचुनाव में भाजपा का अचानक यू-टर्न! अभिषेक बंटी को बिठाकर भारी फजीहत से बच गई भाजपा, अब नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी दंगल में उतारा

पंजाब में 48 करोड़ की हीरोइन पकड़ी अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क होने के. मामले मे दो को किया गिरफ्तार पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवाई जा रही थी खेप,अमृतसर कमिश्नररेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए किया खुलासा

अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल की दो टीचरों को मिला एस.ओ.एफ जोनल बेस्ट टीचर्स का अवार्ड

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 6 महीनों में 2.42 लाख से अधिक मरीजों को ₹852 करोड़ की लागत से 4.79 लाख कैशलेस उपचार प्रदान किए गए,47 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड पंजीकृत; यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है पंजाब

नई विकसित हो रही 06 अनधिकृत कॉलोनियों पर चला बुलडोजर,अमृतसर विकास प्राधिकरण (ए.डी.ए.) के जिला नगर योजनाकार (रेगुलेटरी) विंग द्वारा की गई कार्रवाई

नगर निगम अमृतसर द्वारा पुरानी सब्ज़ी मंडी तथा डीसी निवास के बाहर से अवैध कब्जे हटाए गए; अवैध शेड व कैनोपी भी हटाई गईं

Leave a Comment