मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लोक बंधु हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, डिलेवरी के दौरान नवजात शिशु की गिरने से मौत

हमें फॉलो करें:
ad copy

परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा काटा हंगामा,

लोकबंधु अस्पताल डैरेक्टर ने जांच के आदेश दे नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा,

लखनऊ : कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल मे रविवार रात्रि डिलेवरी के दौरान एक नवजात शिशु की गिरने से मौत हो गई। वही शिशु की मौत की जानकारी होने पर सोमवार सुबह अधिक संख्या मे अस्पताल पहुंचे परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, हंगामा काटना शुरू कर दिया।

वही लोकबंधु अस्पताल डायरेक्ट ने जांच का अश्वासन देकर मृतक नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर एच निवासी प्रसूति कीर्ति पाल पत्नी शुभम पाल के परिजनों ने बताया बीती रविवार शाम उन्होंने प्रसूति कीर्ति पाल को डिलवरी के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया था। आरोप है कि रात्रि समय जुनियर डाक्टरो द्वारा अधिक पेन होने पर नार्मल डिलीवरी के लिये अधिक बल दिया। इस दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया और बच्चे की मौत हो गई। जिसके चलते उन्होंने ने प्रसूति डिलेवरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात डाक्टरो के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर लोकबंधु अस्पताल डायरेक्ट से लिखित शिकायत की है। वही लोकबंधु अस्पताल डायरेक्ट राजेश कुमार ने बताया प्रसूति कीर्ति पाल के परिजनों की शिकायत पर टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए गये हैं.

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment