मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, नार्थ विधानसभा छेत्र मे तेज़ी से हो रहा विकास : करमजीत सिंह रिंटू

On: July 6, 2026 2:07 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज  व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। चेयरमैन रिंटू ने सिटी एनक्लेव मजीठा रोड में नए सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ वार्ड नंबर 15, गुरु नानक नगर में जाम सीवरेज की समस्या का मौके पर जाकर रिव्यू किया और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द ठीक करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों की समस्याओं को समय पर हल करना और लोगों को बेहतर सुविधाए प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों की मांग पर ही तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

 करमजीत सिंह रिंटू ने ‘जोशी कॉलोनी’ में चल रहे सड़क बनाने के काम का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि उनकी  हमेशा कोशिश रहती है कि  खुद मौके पर जाकर काम को सुपरवाइज करूं ताकि मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अच्छा और पक्का काम मिले। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी प्रीमिक्स से बनने वाली सड़कों के काम शेष रह गए हैं, आने वाले दिनों में सभी अधूरी सड़कों का निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है।

 करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जनता से किए अपने सभी वादों और चुनावी गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करेगी।

उन्होंने कहा कि “मावां-धियां सत्कार योजना” के तहत महिलाओं को प्रदान की जा रही सम्मान राशि को पूरे पंजाब की महिलाओं से भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज, आम आदमी पार्टी के  वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं तक पहुंचा जीविका का नेटवर्क, जद(यू.) ने 20 साल के सफर को बनाया संवाद का केंद्र

बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही

बिहार में सम्राट कैबिनेट की 30 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 4,572 रोजगार

पराली के उचित प्रबंधन के लिए 16 हजार से अधिक मशीनों की खरीद; किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: प्रभबीर सिंह बराड़

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

Aaj Ka Good Luck (30th September 2026): राशियों के शुभ संकेत और उनके उपाय

Leave a Comment