मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन, लोगों ने जमकर की सरहाना

On: July 6, 2026 2:12 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 73 झब्बाल रोड पर स्थित पन्नू डेयरी के साथ लगती सड़क को प्रीमिक्स से बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्के में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जाता है।

 विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से संबंधित किसी भी विकास प्रोजेक्ट को लेकर फंड की कोई कमी नहीं है। इसके लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार राडियल रोड का कार्य चल रहा है। इसके साथ-साथ खापड़खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य भी तेजी से जारी है। वन सिटी वन ऑपरेटर प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज डिसिल्टिंग का कार्य भी चल रहा है।

 विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि ” लोग मिलनी ” करके पंजाब सरकार की जनहितेशी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचा जा रहा है।उन्होंने कहा कि “मावां-धियां सत्कार योजना” के तहत महिलाओं को प्रदान की जा रही सम्मान राशि को पूरे पंजाब की महिलाओं से भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस अवसर पर  गुरदास सिंह,कवल पन्नू, लक्खा डीजे, संदीप सिंह, साजन कुमार,  मिंटू संधू,बिन्दा पन्नू और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर के तरन तारन में घरेलू विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, परिवार से मारपीट करने पर बेटी ने की थी शिकायत सब इंस्पेक्टर की वर्दी फटी कांस्टेबल की उंगली टूटी

अमृतसर में पुलिस का हथियार छीनने मे बदमाश घायल, कारोबारी पर फायरिंग केस में दोनों शूटर गिरफ्तार, एक की दीवार कूदने में टूटी टांग

लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के विकास कार्यों को लेकर ‘दिशा’ समिति की बैठक आयोजित,शहर की स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों में मिलावट, ट्रैफिक प्रबंधन एवं विकास परियोजनाओं पर विशेष दिया जा रहा ध्यान

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, नार्थ विधानसभा छेत्र मे तेज़ी से हो रहा विकास : करमजीत सिंह रिंटू

गांवों में बारह सौ रुपये टैक्स वसूली का पंचायत राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, कहा- अभी उस लायक नहीं है बिहार

अमृतसर गुरदासपुर को बाढ़ से बचाने की तैयारी रवि नदी में डी सिलटिंग अभियान तेज गाद को सुरक्षित स्थानों पर किया जमा

Leave a Comment