पंजाब यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा आज शाम 4:00 बजे अमृतसर स्तिथ गोल्डन गेट पहुंच रहे हैं। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा जिसमें यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
समारोह के दौरान शुभम शर्मा का फूल मालाओं एवं पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया जाएगा इसके उपरांत श्री हरमिन्दर साहिब में माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली युवाओं के उज्जवल भविष्य सामाजिक सौहार्द तथा देश-विदेश की उन्नति के लिए अरदास करेंगे।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में रिकॉर्ड जीत और ऐतिहासिक सफलता
शुभम शर्मा पंजाब यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं संगठनआत्मक चुनाव में उन्होंने लगभग 1.60 लाख वोट प्राप्त कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। पूरे पंजाब में सर्वाधिक मत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद संगरूर जिले के धूरी स्थित उनके निवास पर समर्थकों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लग गया।
धूरी मे पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की बधाई यात्रा।
शुभम शर्मा की जीत की खुशी साझा करने के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग स्वयं उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे। उन्होंने शुभम शर्मा का मुंह मीठा करवा कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा और मिठाइयों के साथ जीत का उत्सव मनाया।






