मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में भगवामय हुआ लखनऊ, 42 स्थानों पर हुआ भव्य अभिनंदन

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम लखनऊ आगमन पर राजधानी उत्साह, उमंग और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ पहुंचने पर स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कैबिनेट मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और विधायकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय तक निकली अभिनंदन यात्रा में 42 स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। पूरे यात्रा मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, जयघोष तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में लखनऊ भगवामय नजर आया। एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर से शुरू हुई अभिनंदन यात्रा कानपुर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णानगर, आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज और लोकभवन होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची। यात्रा मार्ग में 20 से अधिक भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे, जिन्हें भाजपा के झंडों, पुष्प सज्जा और स्वागत संदेशों से सजाया गया। यात्रा के दौरान लखनऊ महानगर और भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विधायकों तथा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में गौतम समाज, कायस्थ समाज, पाल समाज, राजभर समाज, पर्वतीय समाज, लोधी समाज, यादव समाज, ब्राह्मण समाज, मराठी समाज, वैश्य समाज, ईसाई समाज, सिंधी समाज, साहू समाज, व्यापारी समाज, अधिवक्ता समाज, सिख एवं पंजाबी समाज, बंगाली समाज, क्षत्रिय समाज, सोनकर समाज, भोजपुरी समाज, पटेल-मौर्य-कुशवाहा समाज, वाल्मीकि समाज, पासी समाज, निषाद समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने-अपने समाज की परंपरा और पहचान के अनुरूप स्वागत किया।

विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने समाज के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मराठी समाज, वैश्य समाज और अन्य सामाजिक संगठनों के स्वागत में अलग-अलग सांस्कृतिक रंग देखने को मिले। प्रमुख स्वागत स्थलों पर लखनऊ की लोक संस्कृति से जुड़े लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसने अभिनंदन यात्रा को और अधिक आकर्षक एवं जीवंत बना दिया।

पूरे यात्रा मार्ग में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रथ से कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए दिखाई दिए। जगह-जगह उमड़े जनसमूह ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेष स्वागत किया। इस दौरान डॉ. नीरज बोरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को झालमुडी (भेलपुरी) खिलाकर आत्मीय अभिनंदन किया, जो कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

लोकभवन के बाहर ओबीसी मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनूठे ढंग से स्वागत किया गया। क्रेन की सहायता से लगभग 40 फीट ऊंची फूलों की विशाल माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा के विभिन्न मोर्चों ने भी स्वागत कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बुलडोजरों पर खड़े होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा करते दिखाई दिए। यह दृश्य अभिनंदन यात्रा की भव्यता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बना।

स्वागत कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी स्वयं रथ के आगे चल रहे थे। दोनों नेताओं ने पूरे मार्ग में व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और भव्य अभिनंदन यात्रा को अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक गरिमा के साथ संपन्न हुई यह अभिनंदन यात्रा लखनऊ में भाजपा की मजबूत संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन का प्रभावी प्रदर्शन रही।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोल्डन टेंपल में आज नतमस्तक होंगे शुभम शर्मा यूथ कांग्रेस का पंजाब प्रधान बनने पर पहली बार पहुंचेंगे अमृतसर,गोल्डन गेट पर वर्कर करेंगे स्वागत

पटना में मलाहीपकड़ी मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव के साथ मेट्रो ट्रेन में किया सफर, खूब लगे ठहाके

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगा मतदान, 6 जुलाई से शुरू हो जाएगा नामांकन

बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर उपचुनाव लड़ेंगे या नहीं, दो दिन बाद उठेगा पर्दा

कात्यायनी, इराज व पत्नी राजश्री के साथ विदेश यात्रा पर जाएंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद स्थापना दिवस चार दिन पूर्व मनाने पर सियासत तेज

अतीक गैंग से जुड़े लोगों पर फर्जी वसीयत बना करोडो की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने का आरोप

Leave a Comment