अमृतसर एयरपोर्ट पर एक करोड़ के सोने के साथ महिला समेत तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है यह तीन पेस्ट और कड़े चेन में छुपा कर सोना ला रहे थे। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय डीआरए की टीमों ने सोने के साथ पकड़े यात्रियों पर सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। विभाग ने पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है कि इन मामलों के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
अफसरों के मुताबिक यूएई के शारजाह दुबई जैसे शहरों में सोना भारत के मुकाबले सस्ता होता है।भारत में आने पर ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी लगने से तस्करों को बड़ा मुनाफा मिलता है इसी कीमत के अंतर का फायदा उठाने के लिए यह यात्रियों के जरिए पंजाब समेत भारत में अवैध रूप से सोना पहुंचते हैं।

जानते हैं सोना तस्करी के तीन मामले
पहले शारजाह की फ्लाइट में आए यात्री पर संदेह हुआ
अमृतसर और कस्टम अधिकारियों की टीम ने शाहजहां से फ्लाइट संख्या 6e 1 4 2 8 से पहुंचे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोक लिया यात्री की जांच की गयी एक्स-रे स्कैनिंग और व्यक्तिगत तलाशी में उसके कब्जे से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम सोना बरामद किया गया सोने को निकालने के बाद उसका वजन 150.04 ग्राम पाया गया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 लाख 588 रुपए आँकी गई, यह सोना जूते के अंदर छुपा कर लाया जा रहा था
दूसरा महिला यात्री पेस्ट बनाकर लाई सोना
कस्टम अधिकारियों ने शाहजहां से फ्लाइट संख्या 11ए 138 से पहुंची एक महिला यात्री को जांच के लिए रोका गया जांच और एक्सरे – स्कैनिंग के दौरान उनके पास से पेस्ट के रूप में 114 ग्राम सोना बरामद किया गया जांच के बाद इसका वजन 90.21 ग्राम पाया गया जिसकी कीमत 13 लाख 26 हजार 87 रुपए बताई गई।

दो सोने के कड़े एक चेन बरामद की
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक मेलबर्न के कुआलालंपुर होते हुए फ्लाइट संख्या एम 118 से अमृतसर पहुंचे एक पुरुष यात्री को रोका गया जांच में उसके पास से 24 कैरेट सोने के दो कड़े और एक चेन बरामद हुई बरामद सोने का कुल वजन 484 ग्राम और कीमत 70 लाख रुपए बताई गई यह मामला कल देर रात का है।

टैक्स चोरी कर मुनाफा कमाने के लिए सोने की तस्करी
शरजहां और दुबई दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब है जहां सोना भारत के मुकाबले सस्ता मिलता है। भारत में आयात शुल्क जीएसटी और अन्य टैक्स जुड़ने से कीमत बढ़ जाती है इसी अंतर का फायदा उठाने के लिए तस्कर यात्रियों करियर के जरिए सोना पंजाब तक पहुंचाते हैं पंजाब में यह सोना बाजार, अवैध नेटवर्क और हवाला चैनलों के माध्यम से खपाया जाता है जिससे 1 करोड़ रूपए प्रति किलो और लाखों रुपए का मुनाफा हो सकता है।












