मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लुलु ग्रुप ने किया ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सम्मान.

हमें फॉलो करें:
ad copy

  • मेगा शॉपिंग अभियान “Lulu On Sale” की घोषणा.
  • विशेष सेल 9 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ.

लखनऊ – सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लुलु ग्रुप, लखनऊ ने लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं जनसुरक्षा में योगदान के लिए छाते एवं हेलमेट भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में राघवेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक), लखनऊ, जयकुमार गंगाधरन, निदेशक – उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली, लुलु ग्रुप, तथा नोमान अज़ीज़ खान, निदेशक – कर्नाटक, लुलु ग्रुप सहित ट्रैफिक पुलिस एवं लुलु ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।”

अपने संबोधन में राघवेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक), लखनऊ ने इस पहल के लिए लुलु ग्रुप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं तथा समाज और पुलिस के बीच सहयोग एवं विश्वास को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है और इसमें नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जयकुमार गंगाधरन, निदेशक – उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली, लुलु ग्रुप ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के जवान हर मौसम और हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं। लुलु ग्रुप उनके योगदान का सम्मान करता है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि लुलु ग्रुप भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा तथा समाज एवं प्रशासन के साथ मिलकर जनहित में कार्य करता रहेगा।

नोमान अज़ीज़ खान, निदेशक – कर्नाटक, लुलु ग्रुप ने कहा कि लुलु ग्रुप केवल व्यवसायिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी एवं कर्मी नागरिकों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने इस पहल को लुलु ग्रुप और प्रशासन के बीच सार्थक सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि भविष्य में भी लुलु ग्रुप इस प्रकार की जनहित एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को छाते वितरित किए गए, वहीं महिला ट्रैफिक कर्मियों को विशेष रूप से हेलमेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर लुलु ग्रुप ने अपने आगामी मेगा शॉपिंग अभियान “Lulu On Sale” की भी घोषणा की। यह विशेष सेल 9 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक लुलु हाइपरमार्केट, लुलु मॉल, लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राहकों को विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों की विशाल श्रृंखला पर फ्लैट 50% तक की छूट का लाभ मिलेगा। ग्राहकों के लिए फैशन, ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एसेंशियल्स एवं अन्य अनेक उत्पादों पर आकर्षक ऑफर उपलब्ध रहेंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment