मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

नालंदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 6 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल भी बरामद

On: July 2, 2026 12:28 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में सुशासन बाबू के नाम से मशहूर रहे निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव के खंधा क्षेत्र में एक 40 वर्षीया विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह घटना बीते 30 जून की रात करीब 8 बजे की है। जब सुनसान इलाके का फायदा उठाकर अपराधियों ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को सूचना मिली कि एक महिला के साथ कुछ लोगों ने दरिंदगी की है। सूचना मिलते ही डायल-112 और चंडी थाना की संध्या गश्ती दल शीघ्र एक्शन में आई और मौके पर पहुंची। जहां इस सफल त्वरित कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, चंडी थाना के थानेदार अखिलेश कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार, प्रिंसदीप कुमार, ललन सिंह, सहायक अवर निरीक्षक छोटेलाल पासवान, पीटीसी सत्यनारायण दास और सशस्त्र बल की टीम ने मुस्तैदी से अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता और सूचक से सघन पूछताछ की और उनका आधिकारिक बयान दर्ज किया। इस बयान के आधार पर संबंधित चंडी थाना में कांड संख्या 426/26, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1)/303(2)/352 एवं 3(2)(अ) एससी/एसटी एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने अपराधियों की तुरंत धर-पकड़ के लिए एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया। जिसने विभिन्न तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के कड़े निर्देश पर गठित नालंदा पुलिस की एसआईटी ने पेशेवर तरीके से त्वरित छापेमारी शुरू की और घटना के महज 6 घंटे के अंदर तीनों फरार आरोपियों को उनके छिपने के ठिकानों से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय विकाश गोप, पिता-जय गोप, 26 वर्षीय नितिश कुमार, पिता-दशरथ प्रसाद और 32 वर्षीय शैलेश कुमार, पिता-कृष्णा प्रसाद के रूप में की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ये सभी आरोपी साकिन लक्ष्मी बिगहा, थाना चंडी के मूल निवासी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता से जबरन लूटे गए 2 मोबाइल फोन भी सकुशल बरामद कर लिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विकाश गोप का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चंडी थाना में वर्ष 2016 में एक चर्चित हत्या कांड 354/16 और हाल ही में 10 जून 2026 को मारपीट व रंगदारी का कांड 388/26 दर्ज है। वहीं, दूसरे आरोपी नितिश कुमार पर वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) सहित कई गंभीर धाराओं में कांड संख्या 569/24 दर्ज है। पुलिस सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में एआईएसए का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प, यातायात प्रभावित

30 जून से शुरू नहीं हो सका हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार

टेंडर घोटाला के मास्टरमाइंड रिशु श्री,केस की निगरानी कर रहे आईपीएस पंकज दाराद का तबादला, बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित सभी 10 सदस्यों ने ली एमएलसी पद की शपथ, 20 दिन पूर्व हुए थे निर्विरोध निर्वाचित

पोश एक्ट और लैंगिक हिंसा पर करवाया जागरूकता कार्यक्रम दस से अधिक कर्मचारियों वाले कार्यालयों में पोश एक्ट के तहत नीति और कमेटी बनाना जरूरी: डा. रचना शर्मा

पटना में 5 स्टेशनों के बीच 2 जुलाई से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, 30 रुपये होगा अधिकतम किराया

Leave a Comment