मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में एआईएसए का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प, यातायात प्रभावित

On: July 2, 2026 12:37 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। नई शिक्षा नीति यानी एनईपी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) के बैनर तले बुधवार यानी 1 जुलाई को राजधानी पटना में सैकड़ों छात्रों ने राजभवन घेराव का प्रयास किया। जहां जेपी गोलंबर पहुंचते ही प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। इस घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

दरअसल, प्रदर्शनकारी छात्र राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे। जेपी गोलंबर के पास पूर्व से तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसी दौरान छात्रों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए उन्हें तितर-बितर करने की कार्रवाई की। जिससे छात्र आक्रोशित हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया। जिसका विरोध करते हुए कुछ छात्र पुलिस के वज्र वाहन के सामने बैठ गए और रास्ता रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें हटाकर हिरासत में लिए गए छात्रों को वहां से रवाना किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में कई खामियां हैं और नई शिक्षा नीति छात्रों के हित में नहीं है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अपनी अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना के बाद जेपी गोलंबर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, प्रदर्शन के कारण पटना शहर के इस हिस्से में कुछ समय तक यातायात प्रभावित जरूर रहा और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं तक पहुंचा जीविका का नेटवर्क, जद(यू.) ने 20 साल के सफर को बनाया संवाद का केंद्र

बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही

बिहार में सम्राट कैबिनेट की 30 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 4,572 रोजगार

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

Leave a Comment