मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

30 जून से शुरू नहीं हो सका हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार

On: July 2, 2026 12:15 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित नए आधुनिक रेलवे मेंटेनेंस डिपो में इस वर्ष 30 जून से ट्रेन नंबर 13071/13072 हावड़ा-जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू नहीं हो सका है। पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थीं। लेकिन, पूर्व रेलवे मुख्यालय, कोलकाता से अंतिम स्वीकृति नहीं मिलने के कारण यह योजना फिलहाल ठप पड़ी है।

रेल मंत्रालय की योजना के मुताबिक, हावड़ा-जमालपुर-हचड़ा सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू होने के बाद जमालपुर रेलवे स्टेशन को एक महत्वपूर्ण ओरिजिनेटिंग स्टेशन के रूप में नई पहचान मिलने वाली थी। यह आधुनिक डिपो डीजल लोको शेड के निकट बियाडा की जमीन के पूर्वी हिस्से में विकसित किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह रेल डिपो केवल कोचिंग डिपो नहीं, बल्कि एक आधुनिक कॉम्बो हब के रूप में विकसित किया गया है। जहां 26 कोच क्षमता वाली अत्याधुनिक पिट लाइन तैयार की गई है।

रेल डिपो में 60 किलोग्राम क्षमता वाली हाई ग्रेड रेल बिछाई गई है। यहां ट्रेनों की तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। ब्रेक सिलेंडर प्रेशर टेस्टिंग, पाइपलाइन की अल्ट्रासोनिक लीकेज जांच, हाइड्रोस्टेटिक वाटर लेवल टेस्टिंग और पावर कार जनरेटर की लोड मॉनिटरिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा 24 घंटे निर्बाध बिजली, जलापूर्ति, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम तथा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ढाई मीटर चौड़ा सेफ्टी फुटपाथ भी बनाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल ने हावड़ा-जमालपुर-हचड़ा सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। बावजूद इसके पूर्व रेलवे मुख्यालय, कोलकाता से अब तक अंतिम स्वीकृति आदेश जारी नहीं किया गया है। मालदा रेल मंडल की जनसंपर्क पदाधिकारी रूपा मंडल का कहना है कि मुख्यालय से स्वीकृति आदेश प्राप्त नहीं होने के कारण 30 जून से प्रस्तावित प्राइमरी मेंटेनेंस कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। आदेश मिलते ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं तक पहुंचा जीविका का नेटवर्क, जद(यू.) ने 20 साल के सफर को बनाया संवाद का केंद्र

बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही

बिहार में सम्राट कैबिनेट की 30 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 4,572 रोजगार

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

Leave a Comment