मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

टेंडर घोटाला के मास्टरमाइंड रिशु श्री,केस की निगरानी कर रहे आईपीएस पंकज दाराद का तबादला, बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल

On: July 2, 2026 12:10 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में नई एनडीए सरकार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सत्ता संभालने के बाद से तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। जुलाई की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई वरिष्ठ व युवा आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार का कहना है कि बदलते अपराध के स्वरूप एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। नई अधिसूचना के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जबकि, कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस तबादले में सबसे ज्यादा चर्चा पंकज कुमार दराद की हो रही है। उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, एसवीयू का अतिरिक्त प्रभार था। बहुचर्चित टेंडर घोटाला के मास्टरमाइंड रिशु श्री मामले की पंकज दरार ही मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका तबादला कर दिया गया है।

इन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। वर्ष 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम से हटाकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार का महानिदेशक बनाया गया है। जबकि, 1994 बैच के निर्मल कुमार आजाद अपने मौजूदा पद के साथ अब पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, 1995 बैच के पंकज कुमार दाराद को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) तथा अतिरिक्त प्रभार अपर पुलिस महानिदेशक विशेष निगरानी इकाई से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसी प्रकार 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधांशु कुमार अब अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) के पद पर कार्य करेंगे। उनके पास विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 1998 बैच के अमृत राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई से हटाकर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। उनके पास अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

इनके अलावा 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को बिहार मानवाधिकार आयोग से हटाकर एससीआरबी (सीआरबी) का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 2006 बैच के पंकज कुमार राज अब पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) के पद पर कार्य करेंगे। इसी बैच की एस. प्रेमलथा को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, 2022 बैच की युवा आईपीएस अधिकारी गरीमा को कहलगांव (भागलपुर) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है। 2022 बैच के शिवम धाकड़ को दानापुर से मधुबनी का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी कोमल मीणा को मसौढ़ी से पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-।। (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी। बदलते अपराध के तरीकों से निपटने, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर पुलिसिंग व्यवस्था में देखने को मिल सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में एआईएसए का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प, यातायात प्रभावित

नालंदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 6 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल भी बरामद

30 जून से शुरू नहीं हो सका हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित सभी 10 सदस्यों ने ली एमएलसी पद की शपथ, 20 दिन पूर्व हुए थे निर्विरोध निर्वाचित

जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई) द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित.

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ का किया शुभारंभ,योजना शुरू होने पर अमृतसर नार्थ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार का किया स्वागत

Leave a Comment