उत्तर रेलवे ने परिचालन क्रम से ट्रेन संख्या 54616 पठानकोट अमृतसर पैसेंजर के समय में बदलाव किया है। हालांकि पठानकोट से लेकर धारीवाल तक के स्टेशनों पर इसके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है नई समय सारणी 28 जून से प्रभावित होगी।
जारी शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन पठानकोट से शाम 5:30 बजे पूर्व वाले समय पर ही रवाना होगी और धारीवाल तक का संचालन पुराने समय के अनुसार रहेगा। हालांकि मध्य के वर्क जंक्शन के बीच इसके आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है ट्रेन का अमृतसर पहुंचने का समय पहले की तरह रात 8:30 ही रहेगा।
यह रहा इस ट्रेन का नया शेड्यूल

सटीक जानकारी के लिए 139 करें डायल
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार रेल यात्री ट्रेनों के समय की नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट एनटीईएस पर विकसित कर सकते हैं या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।








