मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारी और पेंशनरों का हल्ला बोल पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर रोष रैली आंदोलन तेज करने की चेतावनी

On: June 26, 2026 4:41 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब सरकार की कर्मचारी और पेंशन भोगी नीतियों के विरोध में संघर्ष तेज हो गया है सुजानपुर के मलिकपुर स्थित डाक परिसर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और पेंशनरों ने एक विशाल रोष रैली आयोजित की। प्रदर्शनकरियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा ।

यह विशाल रोष रैली पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन और शाहजहां मुलायम मंच के आवाहन पर आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और बड़ी संख्या में पेंशन भोगी शामिल हुए कई कर्मचारी नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकरियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

सरकार पर पूरी तरह अनदेखी का लगा आरोप।

रैली को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से पहले किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। जिसमें कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदर्शनकारीयों ने सरकार के सामने कई प्रमुख मांगे रखी इनमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, डीए बकाया 18% किस्तों का भुगतान, प्रोबेशन अवधि में पूरा वेतन मानदेय, कर्मचारी पर न्यूनतम मजदूरी कानून लागू करना, एसीपी स्कीम को बहाल करना और बचे हुए ठेका कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है।

मांग नहीं मानने पर आवास घेरने की चेतावनी

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो पूरे पंजाब में कैबिनेट मंत्रियों के आवासों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने 17 जुलाई को मोहाली में एक राज्य स्तरीय महा रैली और मंत्रियों के आवासों के घेराव का भी ऐलान किया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह लड़ाई अब आर पार की होगी और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।फिलहाल सरकार की ओर से इस प्रदर्शन और मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू में वृक्षारोपण एवं SIR जागरूकता अभियान आयोजित

27 जून को “एक शाम भगवान शिव के नाम” धार्मिक समारोह के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

राघव चड्ढा केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं ‘आप’ के 6 सांसदों को बीजेपी में लाए थे एलपीयू कुलपति और तरुण चुघ भी कर रहे प्रयास

जालंधर में दोस्त ने दोस्त की करी हत्या शव को कूड़े के डंप में दफनाया मोबाइल और बाइक नहर में फेंकी

पंजाब में तीन ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी अब मौके पर नहीं होगा चालान का निपटारा कोर्ट जाना होगा, पढ़िए नए नियम

पठानकोट अमृतसर पैसेंजर का टाइम बदला 28 जून से लागू होगी नई समय सारणी सटीक जानकारी के लिए 139 पर करें कॉल

Leave a Comment