मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उफ़नती नदी में मैक्स गाड़ी पलटी,दो लोग निकले जिंदा एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

On: August 18, 2026 1:19 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Rishikesh Been River Accident: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। ऋषिकेश में भी तेज बारिश के बीच बीन नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसी दौरान हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रहा एक मैक्स गाड़ी  तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में पलट गई । गाड़ी  में सवार दो लोग उसके अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से रात करीब 9:22 बजे SDRF को सूचना मिली कि बीन नदी में एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही ढालवाला पोस्ट से अपर SI महावीर चौहान के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बिना देरी किए बचाव अभियान शुरू कर दिया।

दोनों व्यक्तियों  को निकाला गया सुरक्षित

रेस्क्यू टीम ने तेज बहाव के बीच गाड़ी  तक पहुंचने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद जवानों ने गाड़ी  में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन, दूसरा व्यक्ति अभी भी गाड़ी के अंदर फंसा हुआ था। इस दौरान नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। तेज पानी के कारण गाड़ी  भी अपनी जगह से खिसककर कुछ दूरी तक बह गई। ऐसे हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन और ज्यादा कठिन हो गया।

हालात को देखते हुए SDRF ने एक्स्ट्रा टीम को भी मौके पर बुलाया। इंस्पेक्टर  कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में दूसरी टीम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों टीमों ने आपस में तालमेल बनाकर दोबारा बचाव अभियान शुरू किया। तेज बहाव और रात के अंधेरे के बावजूद SDRF जवानों ने जोखिम उठाकर गाड़ी तक पहुंच बनाई। इसके बाद गाड़ी  में फंसे दूसरे व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दोनों लोगों को अस्पताल भेजा गया

रेस्क्यू के बाद दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया भेजा गया। SDRF के त्वरित प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि मैक्स वाहन हरिद्वार की तरफ से ऋषिकेश आ रहा था। चालक ने उफनती बीन नदी में वाहन उतार दिया, जिसके बाद तेज पानी के बहाव में वाहन पलट गया। सूचना मिलते ही SDRF की दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और दोनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी

उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन और बचाव एजेंसियां लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील कर रही हैं।

देहरादून मौसम विभाग ने भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे मौसम में नदी और नालों में अचानक पानी बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऋषिकेश की बीन नदी में हुआ यह हादसा भी इसी खतरे की गंभीरता को दिखाता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment