मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी प्रकरण में दर्ज हुई पहली एफआईआर

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ/अयोध्या, यूपी सरकार के सख्त रुख की वजह से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में 8 नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर सीएम योगी द्वारा गठित एसआईटी के प्रारम्भिक प्रतिवेदन में कठोर संस्तुतियां की गई हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में दर्ज की गई इस एफआईआर (अपराध संख्या 90/2026) में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61, 3(5) बीएनएस व 13(1)(a) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख सदस्य लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने गत मंगलवार को टीम के अन्य दो सदस्यों के साथ शासन को प्रारंभिक प्रतिवेदन सौंपा था, जिसमें कठोर संस्तुतियां हैं। इसके बाद ही गुरुवार को एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई अंजाम दी गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के भेंट/चढ़ावा में चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने विशेष जांच का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिए SIT का गठन हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि SIT की निष्पक्ष जांच से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होकर रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

फ़िरोज़ाबाद में ताज़ियों की नाप-जोख और बेहुर्मती को लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने की ACP अनुज चौधरी के निलंबन की मांग।

घाटमपुर में फ्लाईओवर दरार की सूचना मिलते ही एक्शन में NHAI, डाइवर्जन लागू कर तुरंत शुरू किया मरम्मत कार्य

15 छात्रों की जान गंवाने के बाद जागी सरकार, अवैध कोचिंग संस्थानों पर चलेगा विशेष अभियान

एसिड अटैक पीडितों को मिलेगा पक्का घर.

“ऑपरेशन वज्रपात”: अपराधियों के डिजिटल एवं आपराधिक इकोसिस्टम के विरुद्ध वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस की अभिनव पहल

बर्मिंघम (यूके) में आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री और सुमधुर गायिका निशिराज को मुख्य अतिथि के रूप में मिला विश्व स्तरीय सम्मान

Leave a Comment