निर्मला सीतारमण ने जारी किया ₹250 का सिक्का

By ENN
On: November 5, 2026 2:37 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाराणसी के IIT (BHU) में 250 रुपये का सिक्का जारी किया। ये एक स्मारक सिक्का है, जिसे कर्नाटक संगीत के महान संगीतकार और कर्नाटक त्रिमूर्ति के सदस्य मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती के मौके पर जारी किया गया है। इसके साथ ही, वित्त मंत्री ने ‘अमर गुरुगुहम पोत्रुवम’ नाम की एक बुक का भी अनावरण किया, जिसमें मुथुस्वामी दीक्षितार के जीवन, दर्शन और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में लिखा गया है।

              स्मारक सिक्के किसी खास मौके, महान व्यक्तित्व या स्मारक की याद में जारी किए जाते हैं। इन स्मारक सिक्कों का इस्तेमाल, बाकी सिक्कों की तरह आम लेनदेन के लिए नहीं किया जाता है। मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती के मौके पर जारी किए गए इस ₹250 के सिक्के को India Government Mint की वेबसाइट पर जाकर खरीदा जा सकता है। वेबसाइट पर इस सिक्के की मौजूदा कीमत 6985 रुपये है। हालांकि, आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि ये एक स्मारक सिक्का है और रोजमर्रा के लेनदेन में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment