मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

फ़िरोज़ाबाद में ताज़ियों की नाप-जोख और बेहुर्मती को लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने की ACP अनुज चौधरी के निलंबन की मांग।

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ/फिरोजाबाद – उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जिले में मोहर्रम के अवसर पर ताजियों की लंबाई और ऊंचाई की प्रशासनिक जांच की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों में एसीपी अनुज चौधरी द्वारा पुलिस बल के साथ फीते से ताजियों की नाप-जोख किए जाने पर आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने आपत्ति जताई है।

इसी मुद्दे पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ताजियों की इस प्रकार नाप-जोख किए जाने से शिया समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से ताजियों की बेअदबी हुई है ज़िला प्रशासन को मोहर्रम से जुड़े धार्मिक प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए।

मौलाना यासूब अब्बास ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि संबंधित पुलिस अधिकारी ACP अनुज चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। मौलाना ने कहा कि “मोहर्रम को किसी भी प्रकार से निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह रसूल-ए-खुदा (स.अ.व.) के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) का ग़म है, जो इंसानियत के सबसे बड़े रहबर हैं। जिन्होंने इंसानियत की हिफ़ाज़त के लिए कर्बला में अपने 72 साथियों और परिवार के साथ शहादत पेश की हर मज़हब के लोग मोहर्रम में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स) का ग़म बनाते हैं और ताज़िया दारी करते हैं।

मौलाना ने कहा कि हर जिले के प्रशासन को धार्मिक आयोजनों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और ऐसे क़दमों से बचना चाहिए जिनसे किसी समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचे। मौलाना यासूब अब्बास ने प्रदेश सरकार से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर में वसूली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार व्यापारियों दुकानदारों को रंगदारी के लिए करते थे कॉल, इनकार पर करते थे फायरिंग, मोबाइल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार दो सब मशीन गन सहित 30 लाख नगद हवाला राशि भी बरामद

नगर निगम अमृतसर द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज; अवैध खोखे सील, ध्वस्त तथा अतिक्रमण हटाए गए

पंजाब सरकार के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा मुक्ति मोर्चा और पुलिस विभाग के बीच महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक,नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करी और तेज

बटाला में गैंगस्टर के गुर्गे का एनकाउंटर पैर में लगी गोली, कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कपड़ा कारोबारी के घर की थी फायरिंग।

एयर इंडिया विमान पाक एयरबेस में जाने पर डीजीसीए अमृतसर ऐटीसी (ATC) और क्रू के खिलाफ कार्रवाई, समय पर जानकारी न देने पर हटाया गया

Leave a Comment