मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

पंजाब गवर्नर के काफिले में घुसी इनोवा एंबुलेंस टकराई एक महिला समेत दो घायल लुधियाना में वीआईपी लेन से गुजर रहे थे गर्वनर

On: June 22, 2026 4:22 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के वीआईपी काफिले का सोमवार सुबह एक्सीडेंट हो गया चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहा था राज्यपाल का काफिला । इस अफरा तफरी में काफिले के पीछे आ रही सरकारी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर इनोवा में जा घुसी। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं उन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स टीम ने फौरन अस्पताल पहुंचाया। घटना के तुरंत बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही बात करने को तैयार हैं हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहे थे गर्वनर गुलाबचंद कटारिया

जानकारी के अनुसार गवर्नर गुलाबचंद कटारिया चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहे थे लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में संख्या संकल्प की तरफ से एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें गवर्नर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आ रहे थे।

अचानक सामने आई इनोवा बेकाबू होकर टकराई

एंबुलेंस सुबह करीब 8:00 बजे जब राजपाल का काफिला समराला के घुलाल टोल प्लाजा की रिसर्व लेन से गुजर रहा था तभी एक इनोवा कर में अचानक काफिले के बीच में एंट्री मार दी और इनोवा ड्राइवर ने टोल कटवाने के लिए गाड़ी रोक दी । इस अप्रत्याशित घटना से हड़कंप मच गया काफिले में शामिल सरकारी एंबुलेंस के ड्राइवर ने हादसे को टालने के लिए तुरंत वहां रूकने की कोशिश की लेकिन अचानक ब्रेक लगाने के चलते वह अपना नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सीधे इनोवा से टकरा गई।

सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में बैठी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन एमटी गुरजंट सिंह निवासी तरन तारन और इनोवा कर में सवार महिला गुरजीत कौर निवासी लुधियाना घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को समराला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में राज्यपाल के काफिले में शामिल किसी अन्य वीआईपी को नुकसान नहीं पहुंचा।

गाड़ी ड्राइवर बोला टोल कर्मी के इशारे पर बढ़ाई गाड़ी

पत्रकारों ने इनोवा गाड़ी चला रहे सुरेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि वह अपनी माता और पत्नी के साथ आ रहे थे तभी घुलाल टोल प्लाजा पर काफिला निकल रहा था उन्हें नहीं पता था कि किसका है इसी बीच काफिले की गाड़ियां निकालने के बाद एक टोल प्लाजा कर्मी ने उनकी गाड़ी को इस लेने से जाने का इशारा किया जिसमें से काफिला निकला था उन्होंने रूटीन में टोल कटवाने के लिए गाड़ी खिड़की पर रोक ली पीछे से आ रही एंबुलेंस ने आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी सुरेंद्र के अनुसार एंबुलेंस काफी काफिले से पीछे थी।

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि यह हादसा है एक सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि वीवीआईपी सुरक्षा में एक बहुत बड़ी सेंध है टोल प्लाजा की विआएपी लेन को काफिले के गुजरने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाता है उसमें एक आम गाड़ी का आ जाना बड़ी चूक है इसकी जांच होनी चाहिए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर में फिरौती फायरिंग के आरोपी तीन शूटर गिरफ्तार विदेश में बैठे घनश्यामपुरिया गैंग से जुड़े हैं पेट्रोल पंप लूट सहित 6 मामला का हुआ खुलासा

अब फिर एक बार पंजाब दौरे परआएंगे केजरीवाल, मांझा वह शहरी क्षेत्रों पर होगा फॉक्स एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम में होंगे शामिल।

पंजाब के लुधियाना में निहंगों ने शिवसेना अध्यक्ष की गाड़ी रोकी, शीशा तोड़ा नरेबाज़ी की, टंडन बोले मुझ पर जानलेवा हमला किया गया।

अमृतसर स्तिथ गोल्डन टेंपल पहुंचे सिरसा के सिख बच्चे की मौत, फ्री बस सेवा का कर रहा था इंतजार,एसजीपीसी ने जताया शोक।

अमृतसर में 24 जून को लगेगा प्लेसमेंट कैंप 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अफसर नामी कंपनियों में नौकरी का ऑफर

जालंधर के सर्जिकल काम्प्लेक्स परिसर में फैक्ट्री में लगी आग फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी 2 घंटे से लगातार डाला जा रहा पानी शार्टसर्किट की जताई जा रही आशंका

Leave a Comment