मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, बिहार को मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान

On: June 20, 2026 1:50 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा स्थित लोकोमोटिव प्लांट ने एक बार फिर बिहार का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है। यहां निर्मित 51वां आधुनिक रेल इंजन अफ्रीकी देश गिनी के लिए रवाना किया गया। जहां छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार यानी 19 जून को आयेजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से रेल इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, उन्होंने छपरा-आनंद विहार ट्रमिनल एक्सप्रेस और मऊ-आनंद विहार ट्रमिनल एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही दोहरीघाट-औड़िहार ट्रेन का वाराणसी सिटी तक विस्तार किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से एमआर स्पेशल ट्रेन पर सवार होकर छपरा जंक्शन पहुंचे थे। जहां इस समारोह में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आदि मौजूद रहे।

इस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगले 5 से 8 वर्षों में राज्य को 200 नई ट्रेनें मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे कनेक्टिविटी के विस्तार से बिहार में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों की भीड़ कम होगी। लंबी दूरी की यात्रा आसान बनेगी। साथ ही, बिहार के विभिन्न शहरों की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि रेलवे का लगातार आधुनिकीकरण किया जा रहा है और बिहार इस बदलाव का बड़ा हिस्सा बनने जा रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार को मिलने वाली बड़ी रेल परियोजनाओं में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी शामिल है। प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी भाया पटना-सिलीगुड़ी के बीच विकसित किया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद पटना से दिल्ली का सफर महज 4 घंटे 45 मिनट में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में लगभग 7000 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर तैयार होगा। उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना अगले वर्ष शुरू होने की संभावना है। इसके बाद अन्य कॉरिडोर पर भी तेजी से काम होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में रेलवे का बजट पहले करीब 1,000 करोड़ रुपये था। अब यह बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार से 11 अमृत भारत ट्रेनें और 14 वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं।

इस समारोह में मौजूद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। केंद्र सरकार रेलवे विकास के लिए हर वर्ष बड़ी राशि खर्च कर रही है। इसका सीधा लाभ बिहार को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य के 38 जिलों में से 36 जिले रेलवे नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। रेलवे को आधुनिक तकनीक से लैस करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और तिहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। छपरा से कटिहार तक रेल क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त रेल लाइन बिछाई जा रही है। गंगा के दोनों किनारों पर भी आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

खान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, 25 जून को होगी सुनवाई, अभी जेल में ही रहेंगे दोनों बॉडीगार्ड

खान सर फायरिंग केस में नया खुलासा, मारपीट के 20 मिनट बाद बॉडीगार्ड ने चलाई थी गोली, सम्राट चौधरी ने कहा- अब पटना शहर से बाहर चलेगा कोचिंग

पटना में तीन दिवसीय आम महोत्सव शुरू, आम महोत्सव में दिखीं अनोखी व दुर्लभ किस्में  

बुन्देलखण्ड की धरती पर पहली बार मिला जिरकोनियम खनिज का भण्डार

देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की करी हत्या मानसा में रॉड कृपाण से हमला, बड़े भाई की आत्महत्या का मानता था जिम्मेदार सरेआम किया क़त्ल

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद,एक भारतीय नागरिक हुआ गिरफ्तार एके 47 सहित 368 कारतूस बॉर्डर एरिया से बरामद, बीएस एफ ने बड़ाई चौक्सी ।

Leave a Comment