मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अटारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को एस.आई.आर. संबंधी दिया गया प्रशिक्षण

On: June 18, 2026 4:22 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला अमृतसर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.-2026) के अंतर्गत सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के प्रशिक्षण अभियान के तहत आज विधानसभा क्षेत्र 020-अटारी (अनुसूचित जाति) के बूथ लेवल अधिकारियों को ऑडिटोरियम हॉल, बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज, लॉरेंस रोड, अमृतसर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री गुरमंदर सिंह मानेस, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 020-अटारी (अनुसूचित जाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-उप मंडल मजिस्ट्रेट, अमृतसर-2 के नेतृत्व एवं देखरेख में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 198 बूथ लेवल अधिकारियों, 20 सेक्टर अधिकारियों, 17 विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों तथा विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एस.आई.आर. प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्रीमती हरजीत कौर, चुनाव कानूनगो; श्री सुखपाल सिंह (एच.डी.ओ.); श्री मनदीप कुमार (कंप्यूटर फैकल्टी); श्री अमृतपाल सिंह (कंप्यूटर फैकल्टी); श्री अमनदीप सिंह (लेक्चरर); श्री परमिंदर सिंह (लेक्चरर); श्री सिमरनदीप सिंह (एस.डी.ओ.); श्री हरप्रीत सिंह (ए.ई.ओ.); श्री अजय कुमार (प्रिंसिपल); श्री कुलविंदर सिंह (लेक्चरर) तथा श्री मनदीप सिंह (ए.डी.ओ.) ने मास्टर प्रशिक्षकों के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

प्रशिक्षण के दौरान श्री गुरमंदर सिंह मानेस ने बी.एल.ओ. के साथ संवाद करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया तथा फील्ड में आने वाली समस्याओं के शीघ्र निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर तथ्यों का सत्यापन करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं श्रीमती हरजीत कौर, चुनाव कानूनगो द्वारा सुचारु रूप से संपन्न करवाई गईं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर में सीमा पर हथियार तस्करी गिरोह पर शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार 11 अत्यधिक पिस्तौल बरामद विदेशी ऑपरेटिव से जुड़े तार

पंजाब के 15 जिलों में प्री मानसून की बारिश की संभावना, 5 दिन बारिश आंधी का अलर्ट जारी तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका

सीएम दी योगशाला के अंतर्गत 21 जून को गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अतिरिक्त उपायुक्त

एस.आई.आर.-2026 के तहत बी.एल.ओ. प्रशिक्षण अभियान जारी,हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा : उपायुक्त

बीएसएनएल ने डायरेक्ट सेलिंग एजेंटों के नामांकन अभियान की करी शुरुआत,स्थानीय दुकानदारों, मोबाइल रिटेलरों लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा मजीठ मंडी में व्यापार सम्मेलन का आयोजन, सुनी गयी व्यापारियों की समस्याएं

Leave a Comment