मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का तंज़, ’मिशन-2027’ यानी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर खोल दिए पत्ते

On: June 18, 2026 3:25 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। नमो सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ’मिशन-2029’ यानी 19वीं लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष, विशेषकर वर्तमान भारतीय लोकसभा में नेता विरोधी दल व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केवल मन में मान लेने से कुछ नहीं होता। अगर कोई चाहे तो खुद को अमेरिका का राष्ट्रपति या संयुक्त राष्ट्र का महासचिव भी मान सकता है। लेकिन, राजनीति में सफलता के लिए मेहनत, आत्ममंथन और गलतियों से सीखना आवश्यक है। यह बात बुधवार को जमुई में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी कमियों को दूर करने के बजाए भ्रम में जी रहा है। जब तक वे अपनी गलतियों को स्वीकार कर सुधार नहीं करेंगे, तब तक एनडीए चुनाव जीतता रहेगा।

उन्होंने कहा कि एक ओर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता व सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष बिखरा हुआ है। चुनाव हारने के बाद इंडी गठबंधन के दल एक साथ बैठते जरूर हैं। लेकिन, चुनाव आते ही फिर अलग-अलग राह पकड़ लेते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि कभी एक-दूसरे की आलोचना करने वाले नेता बाद में साथ दिखाई देते हैं। ऐसे महत्वाकांक्षी दलों के गठबंधन से जनता का भरोसा नहीं बनता। उन्होंने दावा किया कि यदि विपक्ष ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो उसकी वापसी 30 से 40 वर्षों तक मुश्किल होगी।

समाजवादी पार्टी यानी सपा के नेता जावेद अली के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी प्रकार की कट्टरपंथी सोच समाज में विभाजन पैदा करती है। चाहे वह किसी भी समुदाय से जुड़ी हो, वह अलगाववादी मानसिकता का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है तथा विकसित भारत का लक्ष्य सभी वर्गों की सहभागिता से ही हासिल किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में स्कूलों में गायत्री मंत्र को अनिवार्य किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह संबंधित राज्य सरकार का विषय है। उनकी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना, गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और गरीब बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। वहीं, ’मिशन-2027’ यानी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) चुनाव लड़ने की इच्छुक है और उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार का कार्य जारी है। हालांकि, अंतिम फैसला लोजपा (रामविलास) संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) उत्तर प्रदेश में अपनी संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment