मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लखनऊ महानगर पुलिस ने किया फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

हमें फॉलो करें:
ad copy


 फर्जी आईपीएस बनकर लोगों को धमकाने वाला 01 शातिर अभियुक्त को महानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

स्थानीय सूचना प्राप्त हुई कि लखनऊ महानगर गोल मार्केट चौराहे पर चाय की दुकान पर एक व्यक्ति का चाय वाले से चाय एवं बन्द के पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो रहा है इस सूचना पर थाना स्थानीय के रात्रि अधिकारी उ0नि0 आर्यन शर्मा मय हमराह पुलिस बल के मौके पर पहुँचे तो देखा कि एक व्यक्ति चाय दुकानदार वीरू गुप्ता से विवाद कर रहा था।


जब नाम पता पूछते हुये रोका एवं टोका तो उसने पुलिस बल के लोगो को धमकाते हुये बोला मैं आई०पी०एस० नोएडा हूँ तुम लोगों की कैप कहां है तुम लोगो ने मुझे सैल्यूट क्यों नही किया तब शक होने पर पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मिथिलेश शुक्ला पुत्र स्व० राम बरन शुक्ला निवासी 537BHA/461 भरतनगर सीतापुर रोड थाना मड़ियांव लखनऊ उम्र 38 वर्ष बताया तथा आई कार्ड दिखाने को कहाँ गया तो बताया कि अभी मेरे पास आई कार्ड नही है मै लाकर दिखाता हूँ तथा मौके से चला गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


पुनः सूचना प्राप्त हुई की गोल मार्केट चौराहे पर उक्त व्यक्ति द्वारा चाय की दुकान पर वाद विवाद किया जा रहा है जहां मौके पर काफी भीड़ भाड़ एकत्र हो गयी थी, जहां से उक्त व्यक्ति को मौके पर पूछताछ के लिए थाना महानगर लाया गया तथा कडाई से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि मै सैमसंग सेक्टर 18 नोएडा में Account Executive के पद पर जॉब करता हूँ। उक्त व्यक्ति के सम्बंध में जानकारी होने पर कि उक्त व्यक्ति द्वारा खुद को फर्जी आई०पी०एस० बता कर, पुलिस जन को धमकाते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पर मु0अ0सं0-103/2026 धारा 132/204/221 बीएनएस पंजीकृत कराया गया है।


थाना महानगर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति मिथिलेश शुक्ला पुत्र स्व० राम बरन शुक्ला निवासी 537BHA/461 भरतनगर सीतापुर रोड थाना मड़ियांव लखनऊ को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

9 साल बाद शिवपाल यादव को हटाकर अखिलेश यादव बने अध्यक्ष

FB पर विज्ञापन, COD पर डिलीवरी: 3 दिन में बीमारी ठीक करने का दावा करने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Leave a Comment