मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

एस.आई.आर. प्रक्रिया को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए बी.एल.ओ. का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

On: June 15, 2026 2:00 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

21 जून तक जिला अमृतसर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम निर्धारित

25 जून से 24 जुलाई 2026 तक सभी बी.एल.ओ. घर-घर जाकर एस.आई.आर. प्रक्रिया पूरी करेंगे – जिला चुनाव अधिकारी

अमृतसर, 15 जून: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब में मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण एवं उनकी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करना है।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारियों) के विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र 15-अमृतसर उत्तर, 16-अमृतसर पश्चिम तथा 18-अमृतसर पूर्व से संबंधित बी.एल.ओ. के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि 21 जून तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बी.एल.ओ. को एस.आई.आर. संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य में प्री-एस.आई.आर. के तहत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एस.आई.आर. के तहत जिला अमृतसर के कुल 19,73,071 मतदाताओं में से 17,51,918 मतदाताओं (88.79 प्रतिशत) की वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ सफलतापूर्वक मैपिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष 2,21,153 अनमैप्ड मतदाताओं को कवर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित एस.आई.आर. कार्यक्रम के अनुसार 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक सभी बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरेंगे। इस अवधि के दौरान 24 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूचियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment