लखनऊ : महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर, में कक्षा 10 व 12 के मेधावी छात्र व छात्राओं का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल व उप प्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर, में मेधावी छात्र व छात्राओं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर हलवासिया जी (भूतपूर्व अध्यक्ष, अग्रवाल शिक्षा संस्थान एवं ट्रस्टी, भारत लोकसभा परिषद) तथा विशिष्ट अतिथि माघवेंद्र सिंह (भूतपूर्व राष्ट्रीय महासचिव, एकल अभियान) ने दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया व मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया I सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिसमें मुख्य रूप से यश मौर्या (92.8%) आयुष ओझा (92.4%) ओम कुमार (91.4%) नितिन पांडे (96.6%) वैष्णवी (93.4%) आदि उपस्थित रहे व 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपहार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समर कैंप 2026 का भी भव्य समापन हुआ। प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र व उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल एवं सचिव राजीव अग्रवाल ने अपने आशीर्वचनों एवं प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकराम अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षा संस्थान ), अशोक अग्रवाल, मनोज हवेलियां,संजीव अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल,अतुल अग्रवाल,परमेश मित्तल, रवीश कुमार अग्रवाल अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।






