मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर नवयुग कन्या महाविद्यालय जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 30 मई 2026 को नवयुग कन्या महाविद्यालय,राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स एनसीसी विंग द्वारा कमांडिंग आफिसर प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता एवं एन.सी.सी.अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I जिसमें पोस्टर तथा स्लोगन के माध्यम से कैडेट्स ने यह समझाने का प्रयास किया कि तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में किया जाना नुकसानदायक है I इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट बीड़ी आदि का सेवन करने से अन्य व्यक्ति भी इसकी चपेट में आकर रोग ग्रस्त हो जाते हैं I तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन अत्यंत ही नुकसानदायक है इसके प्रयोग से हृदय रोग, कैंसर, फेफड़े संबंधी गंभीर रोग, लकवा जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं I प्रत्येक वर्ष मिलियन व्यक्तियों की मृत्यु तंबाकू के सेवन से होती है I


प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए तथा निरंतर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया I कार्यक्रम संयोजक मेजर (डॉ.)मनमीत कौर सोढ़ी ने कैडेट्स को कहा कि केसर नहीं कैंसर है इसके दाने-दाने में -तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में किया जाना नुकसानदायक है I युवाओं पर देश के भविष्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें स्वयं भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए तथा जन सामान्य को भी इस का सेवन ना करने के लिए प्रेरित करना चाहिए I

जागरूकता कार्यक्रम में कैडेट आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, सादिया, अवंतिका, रिया, अरुंधति, गरिमा, वर्तिका, भूमिका, छवि, सृष्टि, शुभी, खुशी, अनन्या, अलिशा, नैंसी, सिद्धि, मुस्कान, निकिता और प्रिया तिवारी आदि सम्मिलित रहे I

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment