3 नवंबर की विशाल पदयात्रा को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

By ENN
On: November 2, 2026 10:04 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत आगामी 3 नवंबर को आयोजित होने वाली विशाल पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को गोमतीनगर स्थित आईएमआरटी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सदैव प्रतिबद्ध रही है। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और जनजागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।

IMG 20261102 WA0005

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें और अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि आगामी 3 नवंबर को विशाल पदयात्रा विधानसभा से प्रारंभ होकर परिवर्तन चौक तक निकाली जाएगी। पदयात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा को ऐतिहासिक और प्रभावी बनाने के लिए महानगर के सभी मंडलों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

बैठक में जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, लालजी निर्मल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पदाधिकारीगण, भाजपा लखनऊ महानगर के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment