अमृतसर से आ रही बस से 11.2 करोड़ की हैरोइन बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

On: October 24, 2026 9:28 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब लुधियाना नितिन : डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डी. आर. आई.) की जोनल यूनिट लुधियाना ने फगवाड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए कथित नशा तस्करी के नैटवर्क का पर्दाफाश किया है।

खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने अमृतसर की तरफ से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली। इस दौरान 4 आरोपियों के कब्जे से 5.6 किलोग्राम हैरोइन बरामद की गई। बरामद हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11.2 करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। डी. आर. आई. की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि बरामद हैरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा, तस्करी के नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा कथित सरगना की पहचान करने के लिए भी पूछताछ की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment