पंजाब के इस जिले में 2 दिन शराब के ठेके बंद! धार्मिक आयोजनों के चलते बड़ा फैसला

On: October 24, 2026 9:33 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर (नितिन) : अमृतसर में 2 दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। जिला मैजिस्ट्रेट दलविंदरजीत सिंह ने 26 और 27 अक्तूबर को धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर शराब के ठेके बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार 26 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के अवसर पर नगर कीर्तन के मार्ग में पड़ने वाले शराब के ठेके और दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा 26 और 27 अक्तूबर को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के आसपास 500 मीटर के दायरे में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।

यह आदेश सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के अलावा अंडे और मीट (मांस) की दुकानों पर भी लागू होंगे। जिला मैजिस्ट्रेट ने यह फैसला श्री दरबार साहिब के जनरल मैनेजर और विभिन्न संगठनों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के मद्देनजर लिया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment