मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

On: October 6, 2026 8:57 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार के बिक्रम थाना में पदस्थापित 112 टीम की एक महिला सिपाही श्रुति कुमारी के पति राज आर्या की सोमवार यानी 4 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिक्रम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राज आर्या को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्या के साथ बिक्रम स्थित त्रिभुवन लाइब्रेरी के निकट राम विनय शर्मा के मकान में किराये पर रहती थीं। सोमवार की शाम दोनों कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे के अंदर राज आर्या खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना पर विक्रम थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक सरकारी रिवॉल्वर बरामद किया है। कमरे के अंदर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर कुछ दिनों से खटास होने की चर्चा थी। हालांकि, गोली कैसे चली और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, एएसआई गुड़िया कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। पुलिस फॉरेंसिक टीम के आने का इंतजार कर रही है। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जायेंगे। फॉरेंसिक जांच के बाद ही कांड का सही खुलासा हो सकता है। बताया जाता है कि मृतक राज आर्या मूल रूप से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के रहने वाले थे। महिला सिपाही श्रुति कुमारी पिछले करीब एक वर्ष से बिक्रम में पदस्थापित थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार एमएलसी चुनाव-2026: जद(यू.) प्रत्याशी नीरज कुमार ने ठोकी ताल, मोकामा के बाहुबली जद(यू.) विधायक अनंत सिंह से मिल रही चुनौती

दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द तो सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, तिरंगा लेकर पटना में गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक मार्च किया, पुलिस ने रोका रास्ता

बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं तक पहुंचा जीविका का नेटवर्क, जद(यू.) ने 20 साल के सफर को बनाया संवाद का केंद्र

बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही

बिहार में सम्राट कैबिनेट की 30 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 4,572 रोजगार

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

Leave a Comment