मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकत, छुट्टी के दिन भी जुटाए 70.17 लाख

On: September 28, 2026 1:14 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर (नितिन): प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर नगर निगम ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। नगर निगम कमिश्नर विक्रमजीत सिंह शेरगिल की निगरानी में प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की टीमें रोजाना अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर टैक्स की रिकवरी कर रही हैं। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ड्यूटी निभाते हुए 70.17 लाख रुपए की वसूली की व देर रात तक ऑनलाईन भी लोग टैक्स भरते रहे। इसके साथ ही सितम्बर तक चालू वित्त वर्ष में नगर निगम के खजाने में प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में कुल 24.10 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं।

नगर निगम प्रशासन का पूरा जोर अब सितम्बर के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली पर लगा हुआ है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर टैक्स की रिकवरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत टीमों द्वारा रोजाना फील्ड में जाकर प्रॉपर्टी मालिकों से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि इस साल की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पिछले वर्ष के मुकाबले पीछे चल रही है। पिछले वर्ष 30 सितम्बर तक नगर निगम के खजाने में 35.70 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा हुए थे, जबकि इस वर्ष सितम्बर तक यह आंकड़ा 24.10 करोड़ रुपए है। दोनों वर्षों की वसूली में अंतर का एक बड़ा कारण पिछले साल लागू हुई ओ.टी.एस. (वन टाइम सैटलमैंट) योजना रही थी।

ओ.टी.एस. योजना से पिछले साल पुराने बकाए की भी हुई थी वसूली 

पिछले वर्ष ओ.टी.एस. योजना का बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी मालिकों ने लाभ उठाया था। योजना के तहत लोगों को पुराने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने का अवसर मिला था। इसके चलते कई प्रॉपर्टी मालिकों ने चालू वर्ष के टैक्स के साथ-साथ पिछले वर्षों का बकाया टैक्स भी जमा करवाया। इससे नगर निगम की कुल प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में काफी इजाफा हुआ था।

इस वर्ष ओ.टी.एस. योजना नहीं होने के कारण निगम को पिछले वर्ष की तरह पुराने बकाया टैक्स की एकमुश्त बड़ी वसूली नहीं हो रही है। इसके बावजूद निगम अधिकारियों ने टैक्स रिकवरी अभियान को धीमा नहीं होने दिया है। विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रॉपर्टी मालिकों को टैक्स जमा करवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

30 सितम्बर तक 10 फीसदी छूट का मौका 

नगर निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स 30 सितम्बर तक जमा करवाने पर 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है। यह महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में निगम की ओर से लोगों को समय रहते अपना टैक्स जमा करवाने की अपील की जा रही है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए निगम के सी.एफ.सी. सैंटरों के अलावा ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। लोग पंजाब सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे भी अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार महीने के अंतिम दिनों में टैक्स जमा करवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है। निगम की टीमें छुट्टी के दिनों में भी वसूली अभियान जारी रख रही हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Punjab: मौजूदा सरपंच के पति और अकाली नेता की गोली मारकर हत्या

Amritsar: करोड़ों की सजावट पर फिरा पानी! एयरपोर्ट जाने वाली VVIP रोड को लेकर उठे सवाल

LPU तनाव के बीच DGP गौरव यादव का सख्त आदेश,” कानून हाथ में लेने वालों को बख्शेंगे नहीं”पुलिस का सख्त आदेश

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है  

पॉक्सो अधिनियम पर विद्यार्थियों के लिए प्रदेशव्यापी विशेष जागरूकता अभियान शुरू

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, फार्मा, मेडिकल डिवाइस, कृषि, मशीनरी और वुड टेक्नोलॉजी में निवेश का दिया न्योता : मुख्यमंत्री

Leave a Comment