मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

LPU तनाव के बीच DGP गौरव यादव का सख्त आदेश,” कानून हाथ में लेने वालों को बख्शेंगे नहीं”पुलिस का सख्त आदेश

On: September 28, 2026 1:02 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

फगवाड़ा/जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति को अब पूरी तरह काबू में कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं, डीजीपी गौरव यादव आज जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसने भी कानून अपने हाथ में लिया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि छात्रों से बातचीत के दौरान सामने आया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष था। पुलिस ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जब हालात बिगड़ने शुरू हुए तो पुलिस ने पहले ही फैसला कर लिया था कि छात्रों के खिलाफ फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच टीम गंभीरता से पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों, पुलिस की गाड़ियों पर हमला करने और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीजीपी ने साफ कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Punjab: मौजूदा सरपंच के पति और अकाली नेता की गोली मारकर हत्या

प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकत, छुट्टी के दिन भी जुटाए 70.17 लाख

Amritsar: करोड़ों की सजावट पर फिरा पानी! एयरपोर्ट जाने वाली VVIP रोड को लेकर उठे सवाल

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है  

पॉक्सो अधिनियम पर विद्यार्थियों के लिए प्रदेशव्यापी विशेष जागरूकता अभियान शुरू

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, फार्मा, मेडिकल डिवाइस, कृषि, मशीनरी और वुड टेक्नोलॉजी में निवेश का दिया न्योता : मुख्यमंत्री

Leave a Comment