मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

’बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौंकाया, कहा- 17 सितंबर को शुभकामनाओं की बाढ़ में कहीं खो न जाए

On: September 18, 2026 2:04 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में बाढ़ है, फिर भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बाढ़ है। क्योंकि, सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक कई कार्यक्रम होना तय है। देश-दुनियां में ’बिहारी बाबू’ के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता से नेता बने टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने 17 सितंबर की जगह 16 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक दिन पूर्व शुभकामना देने की वजह भी बताई है। उन्होंने ’एक्स’ पर लिखा कि 17 सितंबर को शुभकामनाओं की इतनी बाढ़ आएगी कि उनका संदेश उसमें कहीं खो सकता है। इसलिए उन्होंने एक दिन पूर्व ही बधाई देने का फैसला किया।

फिल्म अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी साझा की है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ’सर जी, आपको यह आइडिया कैसा लगा?’ इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली, शांति और लम्बी आयु की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को ‘हमारे साथी’ और ‘समाज के हितैषी’ के रूप में संबोधित किया। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी पर कृपा बनाए रखने और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

यह पहली बार नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के लिए सार्वजनिक रूप से शुभकामना संदेश साझा किया हो। जून 2026 में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार कार्यकाल से जुड़े एक महत्वपूर्ण अवसर पर भी शॉटगन ने ’एक्स’ पर उन्हें बधाई दी थी। उस संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ‘हमारे मित्र और समाज/राष्ट्र के मार्गदर्शक’ बताते हुए उनके स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की थी। 10 जून 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया था।

शत्रुघ्न सिन्हा लम्बे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पटना साहिब के सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा वर्ष 2019 के 17वीं लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा लिया था। इसके बाद मार्च 2022 में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और उसी वर्ष आसनसोल लोकसभा उपचुनाव सीट से चुनाव लड़े और जीता दर्ज की। 2024 के 18वीं लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने आसनसोल लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पूर्व आया उनका संदेश इसलिए भी चर्चा में है कि शत्रुघ्न सिन्हा वर्तमान में टीएमसी सांसद हैं। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र में हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों का राजनीतिक सफर तय किया है। इसलिए देश स्तर पर उनका जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment