उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने रात्रि में अमेठी कस्बे में पैदल भ्रमण कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ……. डॉ प्रियंका मौर्या।

अमेठी : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार देर रात अमेठी कस्बे में रात्रि भ्रमण कर महिला सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर चौराहा से लेकर सागर तिराहा तक पैदल भ्रमण किया और राह में मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अमेठी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी उनके साथ मौजूद रहे। रात्रि भ्रमण का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमीनी हकीकत को समझना और आम महिलाओं की राय जानना था।

डॉ. मौर्या ने महिलाओं से सीधे बात कर यह जाना कि क्या वे रात के समय घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस करती हैं या नहीं। बातचीत के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने यह बताया कि सरकार द्वारा जो सुरक्षा उपाय किए गए हैं, उनसे उन्हें काफी राहत मिली है। अब वे रात में भी निःसंकोच कहीं आने-जाने में समर्थ हैं। महिलाओं ने बताया कि पुलिस की नियमित गश्त, एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता, महिला हेल्पलाइन नंबरों की उपलब्धता और जागरूकता अभियानों के चलते अब उन्हें डर का अनुभव नहीं होता। खासकर कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए यह बहुत बड़ा बदलाव है। उन्होंने यह भी कहा कि अब परिवार के पुरुष सदस्य भी उन्हें अकेले बाहर भेजने में सहज महसूस करते हैं।

डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिलाओं की प्रतिक्रिया को काफी सकारात्मक बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान को लेकर कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनके परिणाम अब धरातल पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे महिला सुरक्षा को लेकर सतत निगरानी बनाए रखें तथा समय-समय पर जनता से संवाद स्थापित करते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी महिला को कोई समस्या होती है, तो वह बेहिचक 1090, 181 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करे। हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अंत में, डॉ. मौर्या ने अमेठी पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के रात्रि भ्रमण आगे भी जारी रखें ताकि महिलाओं को एक सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

यह भ्रमण न केवल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तत्परता का परिचायक है बल्कि यह विश्वास भी जगाता है कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण प्रदान करने हेतु पूरी तरह समर्पित है।

Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *