मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर: रक्खड़ पुन्या मेले पर आए निहंग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: August 29, 2026 6:27 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) : बाबा बकाला साहिब में चल रहे रक्खड़ पुन्या के मेले के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक निहंग सिंह की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रक्खड़ पुन्या के मेले पर निहंग सिंह यहां पहुंचे थे। इस दौरान देर रात बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से निहंग सिंह का शव मिला जिसके सीने पर गोलियां चलाई गई थी। मृतक की पहचान राजा सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव मिगलानी के रूप में हुई है। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सी.सी.टी.वी. भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया है पर हत्या की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।  

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment