मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Amritsar में अपहरण कर युवती से Rape, दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच शुरू

On: August 28, 2026 8:37 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर, (नितिन) : अपहरण कर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना अजनाला की पुलिस ने हरप्रीत सिंह व उसके साथी आकाशदीप सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि वह विगत शाम रोज की तरह काम से वापस घर लौट रही थी कि रास्ते में एक काली रंग की गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में से हरप्रीत सिंह उतरा और जबरदस्ती उसे थार गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने आरोपी की मिन्नतें कीं कि उसे गाड़ी से उतार दे। मगर आरोपी उसे किसी के घर पर ले गए जहां उसे कमरे में बंद कर दिया और हरप्रीत सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद सुबह आरोपी उसे किसी अनजान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment