मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Ludhiana में पहली बार पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा, 5 दिनों तक होगा भव्य आयोजन

On: August 28, 2026 11:37 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब लुधियाना(नितिन): लुधियाना की धरती पर पहली बार बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी श्रद्धालुओं को हनुमंत कथा का श्रवण करवाएंगे। मंगलम वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से आयोजित किए जा रहे इस पांच दिवसीय भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का आयोजन 26 से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर लुधियाना ही नहीं, बल्कि पंजाब के विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह है।

इस संबंध में आज जालंधर बाईपास स्थित माल्होत्रा रिसॉर्ट्स में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम की जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई। आयोजकों ने बताया कि पहली बार लुधियाना में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा होने जा रही है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हनुमान भक्ति और श्रीराम कथा के प्रसंगों से आध्यात्मिक संदेश देंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री

मंगलम वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष वरिंदर सहगल ने कहा कि लुधियाना में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा का आयोजन करवाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को हनुमान जी की भक्ति, श्रीराम कथा के प्रसंगों और सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेशों से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाली कथा के दौरान श्रद्धालुओं को पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से हनुमंत कथा सुनने का अवसर मिलेगा। कथा के माध्यम से भक्ति, संस्कार, सेवा और सनातन संस्कृति से जुड़े संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाएंगे व्यापक इंतजाम

वरिंदर सहगल ने बताया कि आयोजन में लुधियाना के अलावा पंजाब के विभिन्न हिस्सों तथा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग, सुरक्षा, प्रवेश एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है और स्वयंसेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आयोजन समिति ने लुधियाना एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पावन अवसर का हिस्सा बनें और पूज्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से हनुमंत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment