मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

रेशम सिंह वड़ैच मार्केट कमेटी चुगावां के चेयरमैन नियुक्त,हलका इंचार्ज सोनिया मान ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप का किया धन्यवाद

On: August 23, 2026 5:59 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर, ( नितिन ) : पंजाब सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेशम सिंह वड़ैच को आज मार्केट कमेटी चुगावां का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।

रेशम सिंह वड़ैच ने पहले जिला परिषद के चुगावां जोन से चुनाव लड़ते हुए पूरे अमृतसर जिले में सबसे अधिक 3,778 वोटों की बढ़त से शानदार जीत हासिल की थी। उनके शानदार चुनावी प्रदर्शन, मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा उन्हें मार्केट कमेटी चुगावां की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रेशम सिंह वड़ैच को मार्केट कमेटी चुगावां का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर विधानसभा हलका राजासांसी की इंचार्ज सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता श्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब मामलों के इंचार्ज श्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और पंजाब अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप ने रेशम सिंह वड़ैच जैसे मेहनती और समर्पित वालंटियर को यह जिम्मेदारी सौंपकर उनका मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा मेरिट, योग्यता और मेहनत को प्राथमिकता देती है, जबकि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां इस तरह योग्यता और मेरिट के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपने में नाकाम रही हैं।

सोनिया मान ने उम्मीद जताई कि रेशम सिंह वड़ैच के नेतृत्व में मार्केट कमेटी चुगावां किसानों की भलाई के लिए और बेहतर ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी द्वारा किसानों को उनकी फसलों के बेहतर दाम दिलाने, मंडियों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और किसानों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा नवनियुक्त चेयरमैन के नेतृत्व में मार्केट कमेटी चुगावां भी इस दिशा में अपना प्रभावी योगदान देगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment