मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

NH-27 पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी डबल डेकर स्लीपर बस, मची चीख-पुकार; शीशे तोड़कर निकाले गए 16 गंभीर घायल यात्री

On: August 23, 2026 11:48 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

मोंठ (झांसी) : आज (झांसी-कानपुर हाईवे) पर रविवार तड़के एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला राष्ट्रीय राजमार्ग-27 इंदौर से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही ‘बसेरा ट्रेवल्स’ की एक तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस मोंठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही सो रहे यात्रियों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय निवासियों ने शीशे तोड़कर बचाई मासूम जिंदगियां – गनीमत रही कि सुबह के वक्त खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने बस को पलटते हुए देख लिया. ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद राहत कार्य में जुट गए। बस के दरवाजे नीचे दब जाने के कारण यात्री अंदर ही फंस गए थे और दम घुटने से तड़प रहे थे। ग्रामीणों और मौके पर पहुँची मोंठ थाना पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोहे की रॉड और पत्थरों से बस का अगला और पिछला शीशा (विंडशील्ड) तोड़ा। इसके बाद एक-एक करके घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी, मेडिकल कॉलेज रेफर – घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोंठ में भर्ती कराया गया, जहाँ घायलों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

नींद की झपकी या ओवरटेक? जांच में जुटी पुलिस – हादसे के शिकार हुए यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर बस को काफी तेज गति से चला रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भोर के समय ड्राइवर को नींद की झपकी आने या किसी अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बस पर से नियंत्रण खो गया और यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सीधा कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।हाईवे पर कुछ समय के लिए बाधित हुए यातायात को भी सुचारू करा दिया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment