मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों से समाज को किया जाएगा जागरूक

On: August 23, 2026 11:23 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy
  • शहादत दिवस पर समाजहित के कार्यों की दी जाएगी विस्तृत जानकारी

मऊरानीपुर (झांसी)। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्थानीय शिव पैलेस मऊरानीपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 सितंबर 2026 को मऊरानीपुर में जिला व मण्डल स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम शोषितों के मसीहा ‘बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा’ के जीवन संघर्ष और समाजहित के कार्यों पर केंद्रित रहेगा। महासभा का मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को जागरूक और एकजुट करना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए किया संघर्ष
‘बिहार के लेनिन’ कहे जाने वाले बाबू जगदेव प्रसाद ने अपना पूरा जीवन समाज के पिछड़े, वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद का मानना था कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकार नहीं मिलते, तब तक सच्चा लोकतंत्र स्थापित नहीं हो सकता।

अधिकारों के प्रति जगाई जाएगी चेतना
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाले जिला व मण्डल स्तरीय कार्यक्रम में बाबू जगदेव प्रसाद के ऐतिहासिक नारों, उनकी नीतियों और समाज सुधार के कार्यों को रेखांकित किया जाएगा। इस माध्यम से युवाओं और समाज के लोगों को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराकर शिक्षा, संगठन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह कार्यक्रम केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि समाज में वैचारिक चेतना जगाने का एक बड़ा माध्यम बनेगा।

बैठक में यह सभी रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कपिल कुशवाहा (मण्डल अध्यक्ष), कन्हैया लाल कुशवाहा (प्रधान), अखिलेष, हरचरन कुशवाहा, घनश्याम दास कुशवाहा, संतोष कुशवाहा (एडवोकेट/जिला उपाध्यक्ष), प्रेमपाल कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, डैन्जे पवन, गणेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा (तहसील अध्यक्ष), राकेश कुशवाहा (जिला सचिव), नरेश कुमार कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा (पार्षद रानीपुर), देशराज कुशवाहा, सतीश कुशवाहा (प्रधान झॉंकरी), रामस्वरूप कुशवाहा, खिलावन, शैलेंद्र कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, होम नारायण, बलराम कुशवाहा, रेवन परिषत, रविन्द्र कुशवाहा, नाथूराम कुशवाहा, जगराम कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, अमित कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, मानवेंद्र कुशवाहा और सत्यप्रकाश कुशवाहा समेत महासभा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

झाँसी: नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग रहेगी प्राथमिकता

NH-27 पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी डबल डेकर स्लीपर बस, मची चीख-पुकार; शीशे तोड़कर निकाले गए 16 गंभीर घायल यात्री

तस्वीरों ने खोली पोल: मऊरानीपुर में ‘डिजिटल इंडिया’ की कीचड़दार हकीकत, तड़पते मरीज और बेबस बचपन से कब तक मुंह मोड़ेगी सरकार?

भैंसें बंधी थीं, नाली बह रही थी… और वहीं बन रही थी आपकी पसंदीदा मिठाई, नजारा ऐसा था कि….

16 का छात्र, 38 की ट्यूशन टीचर… अचानक दोनों हुए लापता, CCTV फुटेज ने खोला राज

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा UP का यह जिला, एनकाउंटर के बाद दबोचा गया शातिर बदमाश… बरामद हुए 50 लाख के गहने

Leave a Comment