मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

भैंसें बंधी थीं, नाली बह रही थी… और वहीं बन रही थी आपकी पसंदीदा मिठाई, नजारा ऐसा था कि….

On: August 22, 2026 2:32 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

National ( nitin ) : रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले लखनऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी मिठाइयों के बड़े नेक्सस पर करारी चोट की है। काकोरी के हरदोईया लालनगर इलाके में स्थित शिवाछी स्वीट्स पर जब खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। जिस जगह मिठाइयां तैयार की जा रही थीं, वहां भयंकर गंदगी, नाली का पानी और मक्खियों के साथ-साथ कई भैंसें बंधी हुई थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान अधिकारियों ने देखा कि मिठाई निर्माण स्थल पर ही भैंसें बंधी हुई थीं और उनका गोबर तैयार मिठाइयों तक उड़कर पहुंच रहा था। पास में ही खुली नाली का बदबूदार पानी जमा था और चारों तरफ मक्खियां भिनभिना रही थीं। हैरान करने वाली बात यह रही कि गंदे प्लास्टिक के ड्रमों में करीब 1000 लीटर दूषित घोल मिला, जिसमें मिल्क पाउडर, चीनी और पानी के मिश्रण के बीच मरी हुई मक्खियां तैर रही थीं। इसके अलावा मिठाइयों में मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाले सेफोलाइट, फिटकरी और संदिज्ध सफेद क्रिस्टल पाउडर भी बरामद किए गए हैं।

मौके से करीब 1675 किलो तैयार मिठाइयां बरामद की गईं, जिनमें 1000 किलो कलाकंद, 350 किलो वर्क लगी बर्फी, 300 किलो डोडा बर्फी और पेड़ा शामिल है। ये सभी मिठाइयां बिना किसी ढक्कन के खुले में कीड़े-मकोड़ों के बीच रखी थीं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दुकान के पास सिर्फ रिटेल बिक्री का लाइसेंस था, लेकिन वे बिना अनुमति बड़े पैमाने पर मिठाइयों का निर्माण कर रहे थे। वहां काम कर रहे 25 कर्मचारियों का न तो मेडिकल टेस्ट हुआ था और न ही वे ग्लव्स या कैप जैसी बुनियादी गाइडलाइंस का पालन कर रहे थे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए करीब 2675 किलो दूषित माल को नष्ट करने के लिए चिन्हित किया है और निर्माण स्थल को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है। इसके साथ ही ₹79,000 से अधिक कीमत का 686 किलो कच्चा माल जब्त किया गया है। अधिकारियों ने मौके से 15 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और पूरी यूनिट का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। त्योहार के ऐन वक्त पर हुई इस कार्रवाई ने लखनऊ के मिठाई बाजार में हड़कंप मचा दिया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भारत के हैल्थ सिस्टम का फैन हुआ अमेरिकी युवक; बीमार हुआ तो अस्पताल में मिला फ्री ईलाज, बोला- हैरान हूं…US में लग जाते हजारों डॉलर

निवारक स्वास्थ्य सेवा ‘भविष्य का मॉडल’ है, यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए अहम: राजनाथ सिंह

आतंकी हाफिज सईद को समन भेजने की तैयारी, जम्मू की NIA कोर्ट में पेशी के लिए नोटिस

कंडोम को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा अलर्ट; मार्केट पहुंचे इन ब्रांड्स के लाखों पीस खराब, खरीद चुके ग्राहकों को खास टेस्ट की सलाह

BCI में घमासान: को-चेयरमैन YR सदाशिव रेड्डी ने मनन मिश्रा से मांगा इस्तीफा, बोले- ‘बार इससे बेहतर की हकदार’

टीन शेड में चल रही थी अवैध पान मसाला-तंबाकू फैक्ट्री, जांच में 160 करोड़ रुपए की GST चोरी का खुलासा

Leave a Comment