23 अगस्त 1999 को संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल पर हमले की बरसी पर “दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति दिवस” आयोजित होगा।
अपना दल कमेरावादी के तत्वावधान में आगामी 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को रायबरेली में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है।
23 अगस्त 1999 को अपना दल के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल पर किए गए प्राणघातक हमले की बरसी पर “दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति दिवस” आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं मुख्यवक्ता सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल होंगी। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतागण मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी एल पटेल ने दी है।












