मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Punjab : लापता युवती का भाखड़ा नहर से शव बरामद, युवक पर परेशान करने का आरोप

On: August 19, 2026 12:15 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

रूपनगर (नितिन) : शहर से पिछले कुछ दिनों से लापता 21 वर्षीय लड़की का शव भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि एक युवक द्वारा लगातार पीछा करने और परेशान करने की वजह से उसने यह कदम उठाया।

सिटी पुलिस एस.एच.ओ. पवन कुमार के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर नूरपुर बेदी निवासी गौरव नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की मां ने बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत उनकी बेटी पिछले 6 महीनों से काफी मानसिक तनाव में थी। पूछने पर उसने बताया था कि गौरव उस पर शादी का दबाव बना रहा है और मना करने के बावजूद लगातार तंग कर रहा है।

घटना वाले दिन, यानी 13 अगस्त को वह सुबह 6 बजे काम के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच करने पर पता चला कि आरोपी युवक उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। परिजनों ने उससे सम्पर्क साधने की कोशिश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

रात करीब 8 बजे आरोपी ने खुद फोन कर परिजनों को सूचित किया कि लड़की ने उसे आखिरी वीडियो कॉल की है। इसके बाद आरोपी ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment